Asian Games: एशियन गेम्स में भारत ने लगाया मेडल का शतक, तीरंदाजी के बाद कबड्डी में भी मिला गोल्ड

18

womens-kabaddi-team

Asian Games 2023: एशियन गेम्स 2023 में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। इस बीच भारतीय महिला कबड्डी टीम ( womens Kabaddi team) ने ताइवान को हराकर गोल्ड मेडल जीत लिया है। इसके साथ ही एशियन गेम्स 2023 में भारत के 100 मेडल हो गए हैं। एशियन गेम्स के इतिहास में पहली बार भारत ने 100 मेडल जीते हैं। गोल्ड मेडल की बात करें तो यह भारत का 25वां गोल्ड है। इसके अलावा भारत ने अब तक 35 रजत और 40 कांस्य पदक भी जीते हैं।

इससे पहले आज सुबह तीरंदाजी में अदिति गोपीचंद ने महिलाओं की कंपाउंड स्पर्धा में कांस्य पदक जीता, जबकि ज्योति सुरेखा ने स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। इसके बाद पुरुष कंपाउंड स्पर्धा के फाइनल में ओजस और अभिषेक ने क्रमश: स्वर्ण और रजत पदक जीता। आज एक अन्य मुकाबले में पुरुष कबड्डी टीम भी स्वर्ण पदक के लिए मैदान पर उतरेगी। इसके अलावा पुरुष क्रिकेट टीम भी गोल्ड के मुकाबले में अफगानिस्तान से भिड़ेगी। जबकि महिला क्रिकेट टीम गोल्ड पर कब्जा कर चुकी है।

ये भी पढ़ें..World Cup से पहले भारत को बड़ा झटका, टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी शुभमन गिल को हुआ डेंगू

Asian-Games-2023

रोमांचक मुकाबले में महिला कबड्डी टीम ताइवान को रौंदा

महिला कबड्डी टीम की बात करें तो भारत ने रोमांचक फाइनल मुकाबले में ताइवान को 26-25 से हराया। अपने अभियान के शुरुआती मैच में दोनों टीमें 34-34 से बराबरी पर रहीं। एशियाई खेल 2023 में स्वर्ण पदक मैच में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने चीनी ताइपे के खिलाफ 14-9 की बढ़त ले ली। भारतीय रेडरों ने पहले हाफ में छह बोनस अंक बनाए। दूसरे हाफ में चीनी ताइपे ने बढ़त बनाई और 16 अंक बनाए, जबकि भारतीय 12 अंक ही बना सके। हालांकि, दूसरे हाफ में भारतीय रेडरों ने दो बोनस अंक हासिल किए। लेकिन पहले हाफ में अपने बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर आखिर में भारतीय टीम को जीत मिली।

अंकतालिका में चौथ स्थान पर भारत

इससे पहले गुरुवार को प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबले में भारत ने नेपाल को 61-17 से हराकर महिला कबड्डी के फाइनल में जगह बनाई थी। इस बीच, 19वें एशियाई खेलों में आज दोपहर 12:30 बजे पुरुष कबड्डी फाइनल में भारत और ईरान आमने-सामने होंगे। भारत फिलहाल कुल 100 पदकों के साथ पदक तालिका में चौथे स्थान पर है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)