Manipur violence: हथियारबंद लोगों द्वारा शनिवार को अगवा किए गए भारतीय सेना के एक जवान का शव (Indian-Army-soldier-Murder ) रविवार को इंफाल पूर्वी जिले में मिला। पुलिस ने यह जानकारी दी। युवक छुट्टी पर घर आया था। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को करीब तीन हथियारबंद बदमाशों ने डिफेंस सर्विस कोर (डीएससी) के 49 वर्षीय सेर्टो थांगथांग कोम को इंफाल पश्चिम जिले के हैप्पी वैली के तारुंग स्थित उनके घर से बंदूक की नोक पर अपहरण कर लिया।
रविवार को उनका गोलियों से छलनी शव इंफाल पूर्वी जिले के खुनिंगथेक गांव में मिला। सेना के जवान के परिवार में उनकी पत्नी, एक बेटी और एक बेटा है। अंतिम संस्कार परिवार की इच्छा के अनुसार किया जाएगा। सेना की एक टीम शोक संतप्त परिवार को हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए मारे गए सैनिक के घर पहुंची।
ये भी पढ़ें..किम जोंग 6 दिन बाद रूस से उत्तरी कोरिया के लिए रवाना, तोहफे में मिले खतरनाक हथियार और बुलेटप्रूफ जैकेट
देश
Featured
दिल्ली