भारतीय और ऑस्ट्रेलियाई नौसेना ने समुद्री मोर्चे पर उभरती चुनौतियों को स्वीकारा

32

नई दिल्ली: भारतीय नौसेना और रॉयल ऑस्ट्रेलियाई नौसेना ने 14वीं स्टाफ वार्ता में समुद्री मोर्चे पर उभरती चुनौतियों को स्वीकार किया। दोनों नौसेनाओं ने आपसी सहयोग से हिन्द महासागर क्षेत्र (आईओआर) में समुद्री सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में सहयोग व अंतर-परिचालनीयता बढ़ाने पर सहमत हुए।

नई दिल्ली में 11-13 अप्रैल तक हुई इस बैठक की सह-अध्यक्षता ऑस्ट्रेलियाई नौसेना के उप-प्रमुख रियर एडमिरल क्रिस्टोफर स्मिथ और भारतीय नौसेना के एसीएनएस (एफसीआई) रियर एडमिरल जे सिंह ने की। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया सरकार के हाइड्रोग्राफर कमोडोर स्टीवर्ट ड्यूने ने भी इसमें हिस्सा लिया। बैठक में भारतीय नौसेना और रॉयल ऑस्ट्रेलियाई नौसेना ने प्रमुख मुद्दों पर चर्चा की गई, जिनमें समुद्री परिचालन, सूचना विनिमय और प्रशिक्षण शामिल थे।

यह भी पढ़ेंः-नैना ने हिमालय की चोटी पर जय श्रीराम के घोष के…

बैठक में दोनों पक्षों ने समुद्री मोर्चे पर उभरती चुनौतियों के बीच दोनों नौसेनाओं की बढ़ती हुई आपसी सहयोग को भी स्वीकार किया और आईओआर में समुद्री सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में सहयोग व अंतर-परिचालनीयता बढ़ाने पर सहमत हुए। स्टाफ वार्ता के बाद रियर एडमिरल क्रिस्टोफर स्मिथ ने बुधवार को नई दिल्ली स्थित साउथ ब्लॉक में भारतीय नौसेना के उप-प्रमुख वाइस एडमिरल संजय महिंद्रु के साथ बातचीत की।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर  पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…)