देश Featured

समुद्री सुरक्षा सहयोग के लिए डिप्टी एनएसए स्तर की बैठक करेंगे भारत, श्रीलंका और मालदीव

नई दिल्ली: भारत, श्रीलंका और मालदीव ने शनिवार को समुद्री सुरक्षा के क्षेत्र में समान सुरक्षा खतरों पर विचार साझा किए और सूचना आदान-प्रदान को बढ़ावा देने पर सहमति जताई। इसमें आतंकवाद, चरमपंथ, उग्रवाद, नशीली दवाओं का व्यापार, हथियारों और मानव तस्करी, धन शोधन, साइबर सुरक्षा और समुद्री पर्यावरण पर जलवायु परिवर्तन के प्रभाव जैसे क्षेत्र शामिल हैं।

भारत श्रीलंका हिंद महासागर के 3 देशों भारत, श्रीलंका और मालदीव के बीच समुद्री सुरक्षा सहयोग से जुड़ी त्रिपक्षीय बैठक शनिवार को कोलंबो में संपन्न हुई। बैठक के बाद जारी संयुक्त वक्तव्य में कहा गया कि सहमति बनी कि विचार साझा करने, चर्चा करने और निर्णय के अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए नियमित तौर पर बैठक जरूरी है। इसके अलावा यह निर्णय लिया गया कि परिचालन स्तर पर सहयोग के लिए उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार स्तर के कार्यकारी समूह की साल में दो बार बैठक होगी।

बैठक में भारत की ओर से राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, श्रीलंका के रक्षा सचिव मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) कमल गुणारत्ने, मालदीव की रक्षा मंत्री मारिया दीदी ने भाग लिया। वही मॉरीशस और सेशेल्स को वर्चुअल माध्यम से वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रतिनिधित्व किया। इस बैठक में तीनों देशों ने समुद्री सुरक्षा से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर हिंद महासागर में सार्थक सहयोग के लिए मंच के महत्व को रेखांकित किया।

तीनों देशों ने क्षेत्र में वर्तमान समुद्री सुरक्षा सहयोग का जायजा लिया। साथ ही समुद्री क्षेत्र में जागरूकता, मानवीय सहायता व आपदा राहत, संयुक्त अभ्यास क्षमता निर्माण, समुद्री सुरक्षा व खतरे, समुद्री प्रदूषण और समुंद्र की संपदा केसर क्षण से जुड़े आपसी सहयोग के मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया।