Monday, March 17, 2025
spot_img
spot_img
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeदुनियाभारत और सऊदी अरब के बीच हुए हज समझौते पर Smriti Irani...

भारत और सऊदी अरब के बीच हुए हज समझौते पर Smriti Irani ने किया हस्ताक्षर

Smriti Irani: केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने हज समझौता 2024 पर हस्ताक्षर किया है। इस दौरान केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और विदेश राज्य मंत्री एवं संसदीय मामलों के राज्य मंत्री वी. मुरलीधरन ने सऊदी के हज और उमरा मंत्री डॉ. तौफीक बिन फौजान अल-रबिया के साथ द्विपक्षीय हज समझौते पर हस्ताक्षर किया है। स्मृति ईरानी दोनों देशों के बीच हज समझौता 2024 पर हस्ताक्षर के बाद हज कांफ्रेंस में शामिल होने के लिए दो दिन की यात्रा पर जेद्दा पहुंची है। एयरपोर्ट पर स्मृति ईरानी का स्वागत भारतीय राजदूत डा. सुहेल खान, महावाणिज्य दूत मोहम्मद शाहिद और सऊदी के हज व उमरा मंत्रालय के अधिकारियों ने किया।

भारत और सऊदी अरब के बीच हुई साझेदारी

जेद्दा में भारतीय महावाणिज्य दूतावास ने बताया कि, हाल ही के सालों में विभिन्न क्षेत्रों में भारत और सऊदी अरब के बीच साझेदारी हुई है। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि, ये यात्रा दोनों देशों के रणनीतिक साझेदारी को और भी ज्यादा मजबूत करेगी। यात्रा के दौरान केंद्रीय मंत्री सऊदी अरब के हज और उमरा मंत्री तौफीक बिन फौजान अल राबिया के साथ मिलकर आगामी हज यात्रा से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करने वाली है।

Smriti Irani: विवादों के बीच स्मृति ईरानी ने राष्ट्रपति मुर्मू से की मुलाकात

उद्घाटन समारोह में शामिल होंगी Smriti Irani

स्मृति ईरानी सोमवार को सऊदी अरब के हज व उमरा मंत्रालय द्वारा जेद्दा में आयोजित किए जा रहे हज व उमरा कांफ्रेंस के तृतीय संस्करण के उद्घाटन समारोह में शामिल होंगी। केंद्रीय मंत्री हज समझौता 2024 पर हस्ताक्षर और बातचीत के दौरान भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगी। प्रतिनिधिमंडल सऊदी अरब में भारतीय कारोबारियों और प्रवासियों से मुलाकात भी करने वाला है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें