Featured दुनिया

भारत ने UNSC के विस्तार की उठाई आवाज, रूचिरा कंबोज ने किया ये आग्रह

UNSC न्यूयॉर्कः भारत ने एक बार फिर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के विस्तार की आवाज उठाई है। भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की स्थायी व अस्थायी, दोनों श्रेणियों में विस्तार की मांग करते हुए भारत को सुरक्षा परिषद की स्थायी सदस्यता देने की बात भी जोरदार ढंग से रखी। संयुक्त राष्ट्र संघ के अंतर्सरकारी संवाद पर विशेष समूह की बैठक में संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने कहा कि सुरक्षा परिषद में विस्तार के बाद ही विकासशील देशों को भी वैश्विक निकाय में आवाज मिल सकेगी। संयुक्त राष्ट्र की सुरक्षा परिषद में भारत को स्थायी रूप से शामिल करने और इसकी स्थायी और अस्थायी श्रेणियों का विस्तार ही एकमात्र रास्ता है, जिससे सुरक्षा परिषद की फैसले लेने की ताकत और समकालीन भू राजनीति की हकीकत को एकसाथ मिलाया जा सकता है। संयुक्त राष्ट्र की सुरक्षा परिषद को अधिक जवाबदेह और भरोसेमंद बनाने का एकमात्र रास्ता इसका विस्तार ही है। ये भी पढ़ें..Bihar MLC Election 2023: भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की सूची,... कंबोज ने कहा कि दुनिया को ऐसी सुरक्षा परिषद की जरूरत है, जो संयुक्त राष्ट्र में विकसित हो रही विविधता और भू राजनीति को प्रदर्शित करे। एक ऐसी सुरक्षा परिषद, जिसमें विकासशील देशों और उन इलाकों की भी आवाज हो, जिन्हें प्रतिनिधित्व ना मिला हो, ऐसे देशों में अफ्रीका, लैटिन अमेरिका और एशिया प्रशांत की बड़ी आबादी शामिल है। ऐसे देशों को उनका हक मिलना चाहिए। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए सुरक्षा परिषद की स्थायी और अस्थायी श्रेणियों में 15-15 देशों को शामिल किया जाना चाहिए। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)