विश्व प्रेस स्वतंत्रता सूचकांक में भारत की स्थिति चिंताजनक, बोले अमित नेहरा

0
7

गुरुग्राम : एनसीआर मीडिया क्लब ने बुधवार को सेमिनार आयोजित कर विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस मनाया। संगोष्ठी में क्लब के सभी पदाधिकारियों व सदस्यों ने अपने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर क्लब ने पत्रकारिता का दायित्व निभाते हुए जान गंवाने वाले देश-विदेश के पत्रकारों को भी श्रद्धांजलि दी।

इस मौके पर क्लब के अध्यक्ष अमित नेहरा ने कहा कि प्रेस की आजादी के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए हर साल यह दिवस मनाया जाता है, लेकिन विश्व प्रेस स्वतंत्रता सूचकांक में भारत की स्थिति काफी चिंताजनक है. उन्होंने बताया कि दुनिया के 180 देशों में भारत का स्थान 161वां है। ग्लोबल मीडिया वॉचडॉग संस्था रिपोर्टर्स विदाउट बॉर्डर्स हर साल अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस रिपोर्ट को प्रकाशित करती है। अमित नेहरा ने कहा कि साल 2010 में भारत इस तालिका में 122वें स्थान पर था, लेकिन 2023 में हम 161वें स्थान पर खिसक गए हैं। नॉर्वे, आयरलैंड और डेनमार्क सूची में शीर्ष पर हैं, जबकि वियतनाम, चीन और उत्तर कोरिया सबसे नीचे हैं।

यह भी पढ़ें-57 साल की उम्र में फिर Salman Khan हुए शर्टलेस, फैंस बोले-टाइगर इज बैक…

क्लब के वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रदीप डबास ने बताया कि दिसंबर 1993 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 3 मई को प्रेस स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की थी. तब से यह दिवस हर साल 3 मई को मनाया जाता है। हर साल यह दिन एक थीम पर आधारित होता है। इस वर्ष की थीम है अधिकारों के भविष्य को आकार देना: अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता अन्य सभी मानवाधिकारों के चालक के रूप में। क्लब के महासचिव नवीन धमीजा ने कहा कि 3 मई प्रेस की स्वतंत्रता के प्रति प्रतिबद्धता जताने का दिन है।

यह मूल रूप से तीन बातों पर जोर देता है जिसमें पहला प्रेस की स्वतंत्रता के मूल सिद्धांतों का जश्न मनाना है, दूसरा दुनिया भर में प्रेस की स्वतंत्रता की स्थिति का आकलन करना है और तीसरा मीडिया को उसकी स्वतंत्रता पर होने वाले हमलों से बचाना है। परिहार शामिल है। क्लब उपाध्यक्ष सरोज अग्रवाल, कोषाध्यक्ष राज वर्मा, मनीष राज मासूम, अल्पना सुहासिनी, संजय मेहरा, भगत सिंह तेवतिया, हनु सैनी, सीमा गिल, संजय राघव, महेश शर्मा, सीमा सैनी, मुकेश बघेल, पवन नेहरा, रेणु सहित कई पदाधिकारी क्लब सहित कैलाश, संजीव सैनी और प्रियंका सरकार ने भाग लिया।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)