Asian Games में भारत ने रचा इतिहास, एक संस्करण में सबसे ज्यादा मेडल जीतने का बनाया रिकॉर्ड

16

Asian-Games-2023

Asian Games 2023: चीन के हांगझोउ में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2023 में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। 11वें दिन भारत ने दो मेडल जीतकर इतिसाह रच दिया है। 11वें दिन तीरंदाजी के कंपाउंड मिश्रित टीम स्पर्धा में ओजस देवताले और ज्योति वेन्नम ने गोल्ड मेडल जीता। इसी के साथ भारत ने एशियन गेम्स के एक संस्करण में सबसे ज्यादा मेडल जीतने का नया रिकॉर्ड बना दिया है।

भारत के नाम अब तक 71 पदक

बता दें कि एशियन गेम्स 2023 में भारत के अब 71 पदक हो गए हैं। यह एशियन गेम्स के एक संस्करण में भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। इससे पहले एशियाई खेलों के एक संस्करण में भारत ने सर्वाधिक 70 पदक जीते थे। भारत ने यह रिकॉर्ड जकार्ता में आयोजित 2018 एशियन गेम्स में बनाया था। तब भारत ने 16 स्वर्ण, 13 रजत और 31 कांस्य पदक जीते थे। भारत ने 2023 एएशियन गेम्स में अब तक 16 स्वर्ण, 26 रजत और 29 कांस्य पदक जीते हैं। इसके साथ ही भारत ने एशियाई खेलों के एक संस्करण में सर्वाधिक पदक जीतने का नया रिकॉर्ड बना लिया है।

ये भी पढ़ें..Asian Games: भाला फेंक में अन्नू रानी ने भारत को दिलाया 15वां गोल्ड

Asian-Games-2023

11वें दिन मंतीरंदाजी में मिला गोल्ड

दरअसल, मंजू रानी और राम बाबू की जोड़ी ने बुधवार को भारत के लिए पहला पदक जीता। इस भारतीय जोड़ी ने 35 किलोमीटर पैदल चाल स्पर्धा में देश के लिए कांस्य पदक दिलाया। 2023 एशियाई खेलों में यह भारत का 70वां पदक था। इसके बाद तीरंदाजी में ओजस देवतले और ज्योति वेन्नम की जोड़ी ने कमाल करते हुए गोल्ड पर निशाना साधा।

बुधवार को 10 से ज्यादा मेडल जीतने की उम्मीद

2023 एशियन गेम्स के 11वें दिन अब तक भारत के नाम 16 स्वर्ण, 26 रजत पदक और 29 कांस्य पदक हैं। भारत इस एशियाई खेलों में पदकों का शतक लगाकर इतिहास रच सकता है। आज यानी बुधवार को भारत के 10 से ज्यादा मेडल जीतने की उम्मीद है। भारत 71 मेडल के साथ चौथे स्थान पर बना हुआ है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)