अरुणाचल प्रदेश के तवांग में भारत-चीन सैनिकों के बीच झड़प

0
58

अरुणाचल: अरुणाचल प्रदेश के तवांग में भारत और चीन के सैनिकों के बीच झड़प हुई है। इस घटना में दोनों तरफ के सैनिकों के घायल होने की खबर है। जानकारी के मुताबिक यह घटना 9 दिसम्बर की है।

खबरों के मुताबिक चीन के सैनिक एलएसी पर आना चाहते थे, जिसका भारतीय सैनिकों ने विरोध किया। जिसके बाद भारत और चीन के सैनिकों के बीच झड़प हुई, जिसमें दोनों तरफ के कुछ जवानों के घायल होने की खबर है। वहीं, इस दौरान भारतीय सैनिकों ने एलएसी पर आने की कोशिश कर रहे चीन के सैनिकों को पीछे धकेला।