Featured राजनीति बंगाल

ममता के बाद के AAP ने कांग्रेस को दिया झटका ! CM भगवंत मान बोले- पंजाब में अकेले लड़ेंगे चुनाव

INDIA Seat Sharing, चंडीगढ़: पश्चिम बंगाल के बाद पंजाब में भी इंडिया गठबंधन को झटका को बड़ा झटका लगा है। पंजाब में आम आदमी पार्टी अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। सीएम भगवंत मान ने कहा कि पंजाब की सभी 13 लोकसभा सीटों पर AAP अकेले ही चुनाव लड़ेगी। सीएम भगवंत मान ने राज्य में कांग्रेस के साथ गठबंधन करने से इनकार कर दिया है।

पंजाब की सभी सीटें जीतेगी आप

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को कहा कि आम आदमी पार्टी (AAP) अगले लोकसभा चुनाव में अकेले उतरेगी और कांग्रेस के साथ गठबंधन किए बिना राज्य की सभी 13 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। क्लीन स्वीप की भविष्यवाणी करते हुए, मान ने कहा, "2024 के लोकसभा चुनावों में यह 13-0 होने जा रहा है। 'आप' पंजाब की सभी 13 लोकसभा सीटें जीतने के लिए पूरी तरह तैयार है और देश में एक नायक के रूप में उभरेगी। मान का कहना है कि राज्य में कांग्रेस के साथ कोई गठबंधन नहीं होगा। ये भी पढ़ें..Rahul Gandhi की सुरक्षा को खतरा, खड़गे ने अमित शाह को लिखा पत्र

AAP ने 13 सीटों के लिए 40 उम्मीदवारों को किया शॉर्टलिस्ट

वहीं चंडीगढ़ मेयर चुनाव के लिए कांग्रेस के साथ पार्टी के गठबंधन के बारे में पूछे जाने पर मान ने बिना कुछ कहे कहा, पार्टी चंडीगढ़ में एकमात्र सीट पर भी अकेले चुनाव लड़ेगी। 'आप' और कांग्रेस दोनों ही विपक्षी 'इंडिया' गठबंधन में शामिल हैं। मान ने कहा कि प्रारंभिक बैठकों में 13 लोकसभा सीटों के लिए लगभग 40 आप उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है।

बंगाल में भी नहीं बनी कांग्रेस की बात

बता दें कि आप से पहले तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने इंडिया गठबंधन को झटका दिया था। ममता बनर्जी ने ऐलान किया कि उनकी पार्टी बंगाल में अकेले चुनाव लड़ेगी। कांग्रेस राज्य में 10-12 सीटें मांग रही थी तो ममता 2 ही सीट देने को तैयार थी। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)