उत्तर प्रदेश राजनीति लोकसभा चुनाव 2024

डिप्टी सीएम पाठक बोले- यूपी में इंडी गठबंधन का सफाया तय, अखिलेश को हार का भय

ndi alliance's elimination

लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने शुक्रवार को कहा कि पहले चरण का चुनाव खत्म होने वाला है और सपा प्रमुख अखिलेश यादव मैदान में आने से बच रहे हैं। ऐसी क्या मजबूरी है अखिलेश जी? लगता है आपने हार मान ली है। मोदी जी के नेतृत्व में बीजेपी एक बार फिर पश्चिमी यूपी में भारतीय गठबंधन का सफाया करने जा रही है।

अखिलेश को हार का डर

मेरठ पहुंचे उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव चुनाव नहीं लड़ रहे हैं, वह हिम्मत हार चुके हैं। उनके मन में हर वक्त हार का डर बना रहता है। अवसाद और डर के कारण शायद वह बाहर निकलकर चुनाव प्रचार करने से डर रहे हैं। अखिलेश ने यादव समाज के सभी टिकट यादव परिवार को दे दिए हैं। अखिलेश यादव ने समाज को धोखा देने का काम किया है।

ब्रजेश पाठक ने कहा कि उनके परिवार में एकता नहीं है,  वे चाचा को निपटा रहे हैं और चाचा उनको। परिवार में हर कोई सांसद, विधायक बनना चाहता है। दूसरी ओर, कांग्रेस में अपने बेटे और दामाद को इंडी पार्टनर के तौर पर लॉन्च करने और री-लॉन्च करने का काम चल रहा है। देश और प्रदेश बेटा-दामाद की राजनीति से आगे बढ़ चुका है। उत्तर प्रदेश में बीजेपी और मोदी की लहर है। जनता के आशीर्वाद से मोदी सरकार बनने जा रही है। यूपी की सभी सीटों पर कमल खिलने वाला है।

जनता जानती है विपक्षियों की नियत

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश से माफिया राज पूरी तरह से खत्म हो गया है। जनता भयमुक्त है। अब तो कार और भैंस चोरी का उद्योग भी बंद हो गया है। आज पुलिस को देखते ही माफियाओं की पैंट गीली हो जाती है। हमने बड़े-बड़े माफियाओं को कड़ी से कड़ी सजा दी है।' अब यूपी में गुंडागर्दी के कारण पलायन की समस्या खत्म हो गई है।

यह भी पढ़ेंः-Rameshwaram Cafe Blast Case: NIA ने मास्टरमाइंड समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, कोर्ट में हुई पेशी

विपक्ष ने शोर मचाना शुरू कर दिया है, लेकिन जनता को उनसे सावधान रहना होगा। अहंकारी गठबंधन के वे लोग 12 लाख करोड़ रुपये के घोटाले और भ्रष्टाचार में शामिल हैं। सभी भ्रष्टाचारी एक साथ रैली निकाल रहे हैं और भ्रष्टाचारियों के लिए मौन व्रत रख रहे हैं। जनता उनकी नीति और नियत दोनों को जानती है और इस बार प्रदेश की 80 की 80 सीटें भाजपा को जिताकर उनके मंसूबों को विफल कर देगी।

 (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)