Home दिल्ली New Delhi : अक्षरधाम में मना आजादी का जश्न, मंदिर परिसर में...

New Delhi : अक्षरधाम में मना आजादी का जश्न, मंदिर परिसर में किया गया ध्वजारोहण

akshardham tample

New Delhi: स्वामिनारायण अक्षरधाम मंदिर Akshardham Temple में भी गुरुवार को 78वें स्वतंत्रता दिवस पर आजादी का उत्सव मनाया गया। बता दें, सुबह 6:30 बजे बीएपीएस स्वामिनारायण संस्था के आध्यात्मिक गुरु और प्रमुख ब्रह्मस्वरूप महंत स्वामी महाराज की उपस्थिति में कार्यक्रम की शुरुआत प्रभुस्मरण और प्रार्थना के साथ हुई। इसके बाद बीएपीएस के बाल और युवा मंडल ने सांस्कृतिक और राष्ट्रभक्ति के कीर्तन प्रस्तुत किए।

मंदिर परिसर में किया गया ध्वजारोहण  

बता दें, ब्रह्मस्वरूप महंतस्वामी महाराज ने मंदिर परिसर में भारतीय राष्ट्रीय ध्वजारोहण किया। स्वामी जी ने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद राष्ट्रगान के साथ ध्वज को सलामी दी गई। 92 वर्षीय महंतस्वामी महाराज ने राष्ट्रगान के बाद तिरंगे को सलामी दी। इस मौके पर बीएपीएस के वरिष्ठ संत विवेकसागरदास स्वामी ने कहा कि, आज हमारा कर्तव्य है कि हम देश की गौरवशाली विरासत को सुरक्षित रखें। जीवन में सदाचार लाना ही सच्ची स्वतंत्रता है।

ये भी पढ़ें: Chief Minister Mainiyan Samman Yojana: सीएम हेमन्त सोरेन का ऐलान, तय होगी तारीख

Akshardham Temple: देश की उन्नति की कामना की  

वहीं इस दौरान ब्रह्मस्वरूप महंतस्वामी महाराज ने कहा कि, आज के दिन हम प्रार्थना करें कि भारत हर क्षेत्र में सबसे ज्यादा प्रगति करे और देश की सभी समस्याओं का जल्द समाधान हो। बाद में सभी संतों और भक्तों ने भारत की शांति और समृद्धि के लिए सामूहिक प्रार्थना की। इस आजादी के उत्सव में उत्तर भारत के विभिन्न राज्यों से आए बड़ी संख्या में भक्त शामिल हुए। भारत माता की जय के नारों से पूरा मंदिर परिसर गूंज उठा।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

Exit mobile version