Independence Day 2024: समूह की महिलाओं को रोजगार के साथ मिला रहा राष्ट्र सेवा का मौका

42
women-of-self-help-groups

Independence Day 2024, प्रयागराज: देश की आजादी के 77 साल पूरे हो गए हैं। भारत सरकार इसे ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के रूप में मना रही है। केंद्र सरकार स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पूरे देश में ‘हर घर तिरंगा’ (‘Har Ghar Tiranga’) अभियान चला रही है। पूरा देश आजादी के अमृत महोत्सव की तैयारियों में जुटा हुआ है। इसके तहत यूपी के प्रयागराज की स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को रोजगार के साथ-साथ राष्ट्र सेवा का मौका भी मिल रहा है।

स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को मिला रोजगार

‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत प्रयागराज की स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को रोजगार के नए अवसर मिले हैं, वे इसे लेकर काफी उत्साहित हैं। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने कहा कि हम तिरंगा बनाने का काम करती हैं। हमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रोजगार दिया है। इससे हमें पैसे भी मिल रहे हैं और यह भी लग रहा है कि हम देश की सेवा कर रही हैं।

ये भी पढ़ेंः- Independence Day पर आतिशी नहीं फहरा पाएंगी झंडा, प्रस्ताव हुआ खारिज

स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने आगे कहा, हम नरेंद्र मोदी जी का तहे दिल से शुक्रिया अदा करना चाहते हैं कि उन्होंने हमें देश की सेवा करने का मौका दिया। प्रधानमंत्री द्वारा कई योजनाएं शुरू की गई हैं, जिससे हमारी आर्थिक स्थिति में सुधार हो रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि जो महिलाएं कल तक घरों तक ही सीमित थीं, आज वे बाहर पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं।

Independence Day 2024: हर घर तिरंगा फहराने का लक्ष्य

गौरतलब है कि केंद्र सरकार स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2024) के अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान चला रही है। उत्तर प्रदेश, हरियाणा, मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ जैसे भाजपा शासित राज्यों में इस आयोजन के लिए युद्धस्तर पर तैयारियां चल रही हैं। इसके तहत ज्यादा से ज्यादा घरों पर तिरंगा फहराने का लक्ष्य रखा गया है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)