Tuesday, October 22, 2024
spot_img
spot_img
spot_img
HomeखेलIND vs SL 1st ODI: भारतीय गेंदबाजों ने बरपाया कहर, श्रीलंका ने...

IND vs SL 1st ODI: भारतीय गेंदबाजों ने बरपाया कहर, श्रीलंका ने टीम इंडिया के सामने रखा इतने रनों का लक्ष्य

IND vs SL: श्रीलंका ने पहले वनडे में भारत के खिलाफ 230 रन बनाए हैं। टीम इंडिया ने कसी हुई गेंदबाजी की और शुभमन गिल को छोड़कर सभी गेंदबाजों ने विकेट चटकाए। श्रीलंका एक समय 200 रन का आंकड़ा छूने के लिए संघर्ष कर रहा था, लेकिन निचले क्रम के बल्लेबाजों ने टीम को संभाल लिया। मेजबान टीम के लिए सबसे ज्यादा रन डुनिथ वेल्लालेज ने बनाए, जिनके बल्ले से 64 गेंदों पर 67 रन निकले। उनके अलावा पथुम निसांका ने भी 56 रनों की अर्धशतकीय पारी खेलकर श्रीलंका को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचने में मदद की।

जैनिथ लियानागे ने बचाई टीम की लाज

इससे पहले श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, जो तीसरे ओवर में ही बेकार साबित हुआ। मोहम्मद सिराज ने 1 रन के स्कोर पर अविष्का फर्नांडो को आउट कर विपक्षी टीम को पहला झटका दिया। इसके बाद श्रीलंकाई बल्लेबाजी की रीढ़ कुसल मेंडिस भी कमाल दिखाने में नाकाम रहे, जिन्हें शिवम दुबे ने 14 रन के स्कोर पर पवेलियन भेजा। शुरुआती झटकों के बाद श्रीलंका की रन गति इतनी धीमी हो गई थी कि उसने 26वें ओवर में अपने 100 रन पूरे किए। हालांकि, जैनिथ लियानागे की 67 रनों की नाबाद पारी की बदौलत श्रीलंका 230 रनों के स्कोर तक पहुंच पाया।

ये भी पढ़ेंः- IND vs SL 1st ODI: श्रीलंका ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, ऋषभ पंत समेत चार खिलाड़ी बाहर

भारतीय गेंदबाजों ने बरपाया कहर

भारत ने इस मैच में 7 गेंदबाजों का इस्तेमाल किया, जिसमें से 6 गेंदबाजों ने विकेट लिए। अक्षर पटेल और अर्शदीप सिंह ने 2-2 विकेट लिए, लेकिन सबसे अहम विकेट शिवम दुबे ने लिया, जिन्होंने पथुम निसांका को 56 के स्कोर पर पवेलियन भेजा। निसांका काफी अच्छी लय में दिख रहे थे, लेकिन बड़े स्कोर तक पहुंचने से पहले ही उन्होंने अपना विकेट गंवा दिया। मोहम्मद सिराज, शिवम दुबे, कुलदीप यादव और वाशिंगटन सुंदर ने एक-एक विकेट लिया।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें