खेल

IND vs SA 1st Test: एल्गर के तूफानी शतक से साउथ अफ्रीका मजबूत, भारत पर बनाई अहम बढ़त

सेंचुरियन: भारत और दक्षिण अफ्रीका (IND vs SA) के बीच सेंचुरियन में खेले जा रहे टेस्ट मैच का दूसरा दिन मेजबान टीम के बल्लेबाजों के नाम रहा। दूसरे दिन अपने घरेलू मैदान पर अपने आखिरी टेस्ट में अनुभवी सलामी बल्लेबाज डीन एल्गर ने भारत के खिलाफ तूफान शतक जड़कर दक्षिण अफ्रीका को अहम बढ़त दिलाई।

दक्षिण अफ्रीका ने भारत पर बनाई 11 रनों की बढ़त

यदगार शतक बनाने के बाद एल्गर ने खुशी से उछलते और दहाड़ते हुए जश्‍न मनाया। घरेलू मैदान पर यह उनका पहला टेस्ट शतक भी था। दर्शकों ने उनकी बेहतरीन पारी की सराहना की। वहीं दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक साउथ अफ्रीका ने 5 विकेट के नुकसान पर 256 रन बना लिए हैं। डीन एल्गर (140) और मार्को (3) रन बनाकर नाबाद लौटे। इसी के साथ ही दक्षिण अफ्रीका ने भारत पर कुल 11 रनों की बढ़त ले ली है। भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज ने 2-2 विकेट लिए, जबकि डेब्यूटेंट प्रसिद्ध कृष्णा को एक सफलता मिली। ये भी पढ़ें..ICC T-20 रैंकिंग में फिल साल्ट दूसरे स्थान पर पहुंचे, सूर्यकुमार यादव टॉप पर बरकरार

भारत की पहली पारी 245 पर सिमटी

इससे पहले भारतीय टीम ने पहली पारी में 245 रन बनाए थे। टीम इंडिया के लिए केएल राहुल ने 101 रन बनाए। पहले दिन के खेल में भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही। रोहित शर्मा पांच रन बनाकर कगिसो रबाडा का शिकार बने। इसके बाद यशस्वी सिर्फ 17 रन ही बना सके। गिल दो रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद श्रेयस और राहुल ने पारी को संभाला। विराट कोहली 38 रन और अय्यर 31 रन बनाकर आउट हुए। पहले दिन के खेल तक केएल ने 70 रन बनाए थे। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)