खेल Featured

IND vs NZ: रांची टी20 मैच से पहले भारतीय खिलाड़ियों से मिले धोनी, टीम को दिया गुरु मंत्र

रांचीः भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का शुक्रवार से आगाज होने जा रहा है। टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह (ms dhoni) के घर पर यानी रांची में खेला जाएगा। इसी बीच रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम परिसर पहुंचे धोनी ने मैच से पहले टीम के सभी खिलाड़ियों से मुलाकात की। वहीं भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की ओर से एक वीडियो शेयर किया गया है।

ये भी पढ़ें..Google, Amazon के बाद अब इस कम्पनी ने किया छंटनी का ऐलान, 3,000 कर्मचारियों की जाएगी नौकरी

BCCI ने अपने पोस्ट में कहा, 'देखिए आज रांची में ट्रेनिंग के लिए कौन आया- भारत के महान कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ! BCCI द्वारा शेयर किए गए वीडियो में भारत के सफल कप्तान धोनी (ms dhoni) को टीम इंडिया के टी20 कप्तान हार्दिक पांड्या, सूर्यकुमार यादव, युजवेंद्र चहल, ईशान किशन, वाशिंगटन सुंदर समेत अन्य साथियों के साथ बातचीत करते नजर आ रहे हैं। वहीं एमएस धोनी से मिलकर टीम के खिलाड़ी खुश देखने को मिली।

धोनी भारत के सबसे सफस कप्तान

बता दें कि धोनी को अब तक के सबसे महान भारतीय क्रिकेटरों और कप्तानों में से एक माना जाता है। खेल के सभी प्रारूपों में कुल 538 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले जिसमें 44.96 के औसत और 79.07 के स्ट्राइक रेट से 17,266 रन बनाए। धोनी ने 224 के सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत स्कोर के साथ खेल में कुल 16 शतक और 108 अर्धशतक लगाए हैं। धोनी के सभी प्रारूपों में एक विकेटकीपर के तौर कई रिकॉर्ड बनाए है, धोनी ने 634 कैच और 195 स्टंपिंग किए हैं। ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज एडम गिलक्रिस्ट (905) और दक्षिण अफ्रीका के महान मार्क बाउचर (998) के बाद उनके क्रिकेट करियर में विकेट की पीछे तीसरे सबसे ज्यादा शिकार करने वाले खिलाड़ी है।

https://twitter.com/BCCI/status/1618580080351129600?s=20&t=ftRnYZxBtfeGDQI0K-TqBw

इसके आलवा वह दुनिया के एकमात्र ऐसे कप्तान भी हैं, जिन्होंने तीन प्रमुख ICC टूर्नामेंटों पर कब्जा किया है। धोने अपनी कप्तानी भारत को टी-20 विश्व कप (2007) से वनडे विश्व कप 2011 और अंत में आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी 2013 में जीती। इसके अलावा धोनी फ्रैंचाइज़ी क्रिकेट स्तर पर भी एक सफल कप्तान रहे हैं। उनकी कप्तानी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की फ्रैंचाइज़ी चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने 2010, 2011, 2018 और 2021 में खिताब जीता।

सीनियर खिलाड़ियों को नहीं मिली जगह

गौरतलब है कि भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे श्रृंखला 3-0 से जीती और 50 ओवर के प्रारूप में नम्बर एक टीम बन गई। अब टीम इंडिया न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेलेगी, जिसका पहला मैच आज रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय टी20 टीम को हार्दिक पांड्या की अगुवाई में नया रूप दिया गया है, जिसमें कई बड़े खिलाड़ी कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल, मोहम्मद सिराज और मोहम्मद शमी टीम जगह नहीं दी गई है। ऐसे में भारत का दारोमदार हार्दिक पांड्या, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, शुभमन गिल और कुलदीप यादव जैसे खिलाड़ियों पर रहेगा। बता दें कि पांड्या की इसी टीम ने हाल में श्रीलंका को 2-1 से धोया था।

भारत की टी20 टीम : हार्दिक पांड्या (कप्तान), सूर्यकुमार यादव (उप-कप्तान), रुतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, ईशान किशन (विकेटकीपर), दीपक हुड्डा,वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव , युजवेंद्र चहल, राहुल त्रिपाठी, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक, शिवम मावी, मुकेश कुमार।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)