Home खेल IND vs NZ 2nd Test: न्यूजीलैंड ने घर में तोड़ा टीम...

IND vs NZ 2nd Test: न्यूजीलैंड ने घर में तोड़ा टीम इंडिया का घमंड, पुणे टेस्ट में भारत की शर्मनाक हार

ind-vs-nz-2nd-test

IND vs NZ 2nd Test Day 3 Highlights : भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गये दूसरे टेस्ट में टीम इंडिया को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। न्यूजीलैंड ने भारतीय टीम को 113 रनों से करारी शिकस्त दी। इस जीत के साथ ही कीवी टीम ने 3 मैचों की टेस्ट सीरीज पर भी कब्जा कर लिया।

सीरीज के पहले टेस्ट में न्यूजीलैंड ने भारतीय टीम को 8 विकेट से हराया था। पहले बेंगलुरु अब पुणे टेस्ट मैच हारने के बाद भारतीय टीम पर क्लीन स्वीप का खतरा मंडराने लगा है। इसके अलावा भारत को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल (WTC Final) में पहुंचने की उम्मीदों को भी तगड़ झटका लगा है।

IND vs NZ 2nd Test: 12 साल बाद हारी कोई टेस्ट सीरीज

भारतीय टीम 12 साल बाद घरेलू धरती पर कोई टेस्ट सीरीज हारी है। यह भारतीय टीम की घरेलू मैदान पर लगातार 18वीं टेस्ट सीरीज जीत थी। यह भारतीय टीम की घरेलू मैदान पर लगातार 18वीं टेस्ट सीरीज जीत थी। इंग्लैंड से हार के बाद टीम इंडिया ने घरेलू मैदान पर कोई टेस्ट सीरीज नहीं हारी थी। हालांकि, रोहित शर्मा एंड कंपनी ने इस सिलसिले को तोड़ दिया है।

भारत के नाम दर्ज हुए कई शर्मनाक रिकॉर्ड

घर सीरीज हार के साथ ही भारतीय टीम के नाम कई शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गए हैं। इससे पहले भारतीय टीम 2012 में घर में टेस्ट सीरीज हारी थी। इस सीरीज के बाद गौतम गंभीर को टेस्ट टीम से बाहर कर दिया गया था। इसके बाद वे सिर्फ 4 टेस्ट ही खेल पाए। अब गंभीर के कोच बनने के बाद भारतीय टीम की जीत का सिलसिला दूसरी सीरीज में ही थम गया। उनके कोच बनने के बाद भारत की पहली टेस्ट सीरीज बांग्लादेश के खिलाफ थी। भारत ने वह सीरीज 2-0 से जीती थी।

ये भी पढ़ेंः- IND-A vs AFG-A: टूट गया टीम इंडिया का सपना, भारत को हराकर एशिया कप के फाइनल में पहुंचा अफगानिस्तान

IND vs NZ 2nd Test: 2024 में घरेलू धरती पर 3 टेस्ट हारा भारत

भारतीय टीम 2024 में घरेलू धरती पर 3 टेस्ट हार चुकी है। 2012 में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज हारने के बाद भारतीय टीम 2023 तक सिर्फ 3 टेस्ट हारी है। 2017 में ऑस्ट्रेलिया, 2021 में इंग्लैंड और 2023 में ऑस्ट्रेलिया से हार मिली थी।

न्यूजीलैंड ने भारत को हराकर खत्म किया 36 साल का सूखा

न्यूजीलैंड ने भारत में पहली बार टेस्ट जीता। न्यूजीलैंड ने बेंगलुरु में भारत को हराकर 36 साल का सूखा खत्म किया। 1988 के बाद पहली बार उसने भारत में टेस्ट जीता। पुणे टेस्ट जीतकर उसने इतिहास रच दिया। उसने पहली बार भारत में टेस्ट सीरीज जीती। टॉम लैथम के स्थायी कप्तान बनने के बाद यह पहली सीरीज है। इससे पहले न्यूजीलैंड ने टिम साउदी की कप्तानी में श्रीलंका में क्लीन स्वीप किया था।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

Exit mobile version