Featured लाइफस्टाइल हेल्थ

प्राकृतिक चीजों के उपयोग से बढ़ायें चेहरे का निखार

 

नई दिल्लीः लड़का हो या लड़की सभी यह चाहते है कि उनका चेहरा खूबसूरत दिखे। इसके लिए वह कई तरह के प्राॅडक्ट्स भी यूज करते है। लेकिन इन महंगे प्रोडक्ट्स से कुछ देर या कुछ घंटों की खूबसूरती तो मिल जाती है। लेकिन कई बार इनके नुकसान भी दिखते है। कई लोगों को प्रोडक्ट्स सूट नही करते जिसकी वजह से उनका चेहरा बेरंग या खराब दिखने लगता है और फिर इससे चेहरे पर समय से पहले ही झुर्रियां भी आ जाती है। इन सब समस्याओं से बचने के लिए हमें महंगे प्रोडक्ट्स नही बल्कि प्राकृतिक चीजों का उपयोग करना चाहिए। क्योंकि प्राकृतिक चीजों से आपकी जेब पर भी बोझ नही आएगा और आपकी त्वचा पर भी इसका कोई नुकसान नही होगा। बल्कि होगा यह कि आप और भी खूबसूरत दिखायी देंगे।

यह भी पढ़ें-अमेरिकी ‘कोल्ड वार किट’ में नजर आये सैनिक, जनरल रावत ने थपथपाई जवानों की पीठ

कुछ प्राकृतिक चीजों के उपयोग से आप अपनी खूबसूरती बढ़ा सकते है। एलोवेरो की मदद से स्कीन की कई समस्याओं को दूर किया जा सकता है। एलोवेरो आपके चेहरे ही नही बालों के लिए भी बेहद लाभकारी होता है। एलोवेरा और बेसन का पेस्ट लगाने से चेहरा काफी चमकदार दिखायी देता है। केला अधिकतर लोगों को पसंद होता है। केले में जरूरी मात्रा में पोटेशियम, कैल्शियम, फाइबर होता है। केले का पेस्ट बनाकर चेहरे पर लगाये और कुछ देर बाद इसे धो लें।

इसके साथ ही नारियल का तेल भी चेहरे के लिए काफी अच्छा होता है। इसके इस्तेमाल से चेहरे पर होने वाली झुर्रियां भी दूर हो जाती है। इसके लिए रात में सोने से पहले नारियल के तेल से चेहरे पर मसाज करें। नियमित रूप से ऐसा करने से चेहरे पर निखार आने लगता है। अंडा भी आपकी खूबसूरती में इजाफा कर सकता है। इसके लिए अंडे के पीले भाग को अलग करके सफेद भाग को रूई की मदद से अपने चेहरे पर लगाएं और फिर से पंद्रह मिनट बाद साफ पानी से चेहरा धो लें। इससे आपको चेहरा चमकदार होगा।