Home फीचर्ड बढ़ती उम्र में खुद को फिट रखने के लिए डाइट में करें...

बढ़ती उम्र में खुद को फिट रखने के लिए डाइट में करें इन चीजों को शामिल

नई दिल्लीः आपने यह तो सुना ही होगा कि स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मन का वास होता है और स्वस्थ शरीर के लिए हेल्दी डाइट की आवश्यकता होती है। क्योंकि जैसा हम भोजन करते हैं। हमारा स्वास्थ्य भी उसी के अनुरूप होता है। इसके साथ ही उम्र बढ़ने पर शरीर में कई तरह के परिवर्तन होते हैं। इसलिए हमें अपने शरीर में होने वाले बदलावों के अनुसार ही अपनी डाइट तैयार करनी चाहिए। भोजन में पोषक तत्वों से भरपूर चीजों को शामिल करना चाहिए। ऐसा करने से उम्र बढ़ने पर भी आप हेल्दी और फिट नजर आएंगे।

उम्र बढ़ने के साथ ही हड्डियों में कैल्शियम की मात्रा कम होने लगती है। जिससे कई लोग ऑस्टियोपोरोसिस बीमारी की चपेट में भी आ जाते है। यह बीमारी हड्डियों को बेहद कमजोर कर देती है। इन बीमारियों से बचने के लिए दूध और दूध से बनी चीजों का सेवन जरूर करना चाहिए। इसके साथ ही अपने आहार में कैल्शियम युक्त चीजों को शामिल करें। इससे आपकी हड्डियां मजबूत रहेंगी। उम्र बढ़ने पर अल्कोहल और धूम्रपान का सेवन भी कम कर देना चाहिए। वहीं बाहर के खाने के शौक पर भी कंट्रोल करना चाहिए। घर पर बना साफ-सुथरा खाना ही खायें। साथ ही हरी पत्तेदार सब्जियों और मौसमी फलों का सेवन भी जरूर करें।

यह भी पढ़ेंःकांग्रेस सांसद विवेक तन्खा ने कसा तंज, बोले- प्रदेश जल रहा…

उम्र बढ़ने के साथ ही याद्दाश्त कम होने की समस्या भी घेरने लगती है। याद्दाश्त को दुरूस्त में विटामिन बी 12 बेहद अह्म योगदान निभाता है। अंडे, दूध, लीन मीट, मछली और अनाज विटामिन बी-12 के सबसे अच्छे स्रोत हैं और आपको भोजन में इन चीजों को अवश्य शामिल करना चाहिए। उम्र बढ़ने के साथ ही शारीरिक गतिविधियों के कम होने से मांसपेशियों को भी नुकसान होता है। मांसपेशियों को चुस्त-दुरूस्त रखने के लिए प्रोटीन बेहद जरूरी है। इसलिए अपनी डाइट में प्रोटीनयुक्त भोजन को जरूर शामिल करें। अगर आप नाॅनवेज का सेवन करते हैं तो मांस और अंडे से प्रोटीन मिल सकता है, लेकिन यदि आप शाकाहारी हैं तो आपको प्रोटीन के लिए सोयाबीन, बींस, ड्राईफ्रूट्स खाना बेहद जरूरी है।

Exit mobile version