Saturday, October 12, 2024
spot_img
spot_img
spot_img
Homeअन्यक्राइमप्रॉपर्टी हथियाने के लिए महिला ने प्रेमी संग मिलकर की थी ससुर...

प्रॉपर्टी हथियाने के लिए महिला ने प्रेमी संग मिलकर की थी ससुर की हत्या, ऐसे हुआ खुलासा

फरीदाबादः बल्लभगढ़ न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में ससुर की हत्या के मामले में आरोपित पुत्रवधु के सहयोगी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में पुलिस मृतक की पुत्रवधू और एक अन्य आरोपित को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। हत्या के पीछे संपत्ति का विवाद बताया जा रहा है।

लगभग बीस दिन पहले बल्लभगढ़ न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में भरत सिंह नामक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में क्राइम ब्रांच डीएलएफ ने आरोपित पुत्रवधू गीता को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद पंजाब निवासी दलीप उर्फ सैंडी उर्फ काली को भी 4 फरवरी को गिरफ्तार किया था। पुलिस रिमांड पर पूछताछ के बाद इस मामले में शामिल तीसरे आरोपित बिहार निवासी अमित उर्फ चंचल उर्फ भंगारी को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार आरोपित महिला गीता ने अपने प्रेमी दलीप और उसके साथी अमित के साथ मिलकर अपने ससुर भरत सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी थी। हत्या के पीछे का कारण प्रॉपर्टी विवाद था। मृतक भरत सिंह आरोपित महिला गीता के पति विनोद का सौतेला बाप था। भरत का एक बेटा सूरज पिछले साल ट्रेन दुर्घटना में जान गवां बैठा था। उसके पश्चात सूरज की पत्नी अपने मायके चली गई। जानकारी के अनुसार विनोद की पत्नी गीता ससुर पर सारी प्रॉपर्टी उसके नाम करने के लिए दबाव डाल रही थी। परंतु मृतक भरत के इनकार करने पर पुत्रवधू गीता ने अपने प्रेमी दिलीप के साथ मिलकर गोली मारकर अपने ससुर की हत्या कर दी थी और प्रॉपर्टी के कागजात मोबाइल फोन तथा जेवरात लेकर फरार हो गए थे।

यह भी पढ़ेंः-राज्य में फिर लौटी सिहरन भरी ठंड, अगले दो दिनों तक तापमान में रहेगी गिरावट

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि आरोपित दलीप गीता को करीब 6-7 साल से जानता था। दलीप के खिलाफ गुरुग्राम में 12 तथा आरोपित अमित के खिलाफ दिल्ली में 13 मुकदमे दर्ज हैं और वह जेल की सजा काट चुके है। उन्होंने बताया कि आरोपित दलीप के कब्जे से एक देसी कट्टा व खोखा, प्रॉपर्टी के कागजात, मोबाइल फोन व जेवरात बरामद किए गए हैं।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें