देश Featured टॉप न्यूज़

भारत में Corona की डरावनी रफ्तार, 24 घंटे में नए केस साढ़े तीन लाख के करीब, इतने लोगों की गई जान

corona

नई दिल्लीः देश में Corona के मामले एक बार फिर बेहद तेज रफ्तार से बढ़ रहे हैं। शुक्रवार सुबह तक पिछले 24 घंटों में तीन लाख, 47 हजार 254 से ज्यादा कोरोना के नए मरीज मिले हैं। हालांकि कोरोना को मात देने वालों की संख्या दो लाख 51 हजार, 777 है। इस दौरान 703 कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई। शुक्रवार को केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में कोरोना से ठीक होने वालों की कुल संख्या तीन करोड़, 58 लाख, 07 हजार, 029 है।

इस दौरान कोरोना से रिकवरी रेट घटकर 93.50 प्रतिशत हो गया है। देश में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 20 लाख, 18 हजार 825 हो गई है। रोजाना संक्रमण दर 17.94 प्रतिशत हो गया है। आईसीएमआर के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 19.35 लाख से ज्यादा टेस्ट किए गए। अबतक कुल 71 करोड़ 15 लाख टेस्ट किए जा चुके हैं।

ये भी पढ़ें..सर्वे: PM मोदी दुनिया के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता, अमेरिकी राष्ट्रपति छठे स्थान पर

डरा रहे मौत का आंकड़े

भारत Corona संक्रमितों की मौत का आंकड़ा 703 पहुंचना अपने आप में डराने वाला नंबर है। ऐसा इसलिए क्योंकि ऐसा कई महीनों बाद हुआ है। आखिरी बार इससे ज्यादा मौतें 28 अक्टूबर 2021 को हुई थीं। तब 807 लोगों ने कोरोना से जान गंवाई थी। इसके बाद कुछ दिन मौत का नंबर 600 के पार गया था लेकिन 700 पार यह तब से अब पहली बार गया है।

सबसे ज्यादा केस महाराष्ट्र में

महाराष्ट्र में Corona की तेजी से बढ़ रहा है, राज्य में पिछले 24 घंटे में 46,197 नए मामले सामने आए। वहां 37 मौतें और 52,025 रिकवरी दर्ज की गई थीं। फिलहाल राज्य में सक्रिय मामले 2,58,569 हैं। 5,708 नए मामले सिर्फ मुंबई में सामने आए थे। वहीं राजधानी दिल्ली में कल 12306 कोरोना केस मिले थे और 46 लोगों ने जान गंवाई थी। जबकि तमिलनाडु में पिछले 24 घंटे में 28,561 नए कोविड मामले और 39 मौतें दर्ज की गईं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर  पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…)