मंझवारा गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम का अयोजन, महिलाओं को दी गई अहम जानकारी

16

Important information given to Sultanpur women in Mission Shakti

सुल्तानपुर : सुल्तानपुर उप जिलाधिकारी बलदीराय के निर्देश पर धनपतगंज प्रखंड क्षेत्र के मंझवारा गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें उप जिलाधिकारी महेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने महिलाओं को पॉक्सो एक्ट, घरेलू हिंसा, बाल विवाह व संवैधानिक अधिकारों की जानकारी दी।

वहीं, उप जिलाधिकारी महेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मिशन शक्ति के तहत प्रत्येक थाने में महिला हेल्प डेस्क स्थापित की गई है, जहां महिला पुलिसकर्मियों की ओर से महिलाओं से संबंधित समस्याओं को सुना जाता है। प्रथम सूचना रिपोर्ट केवल महिला पुलिस कर्मियों द्वारा दायर की जाती है। उसके बाद कानूनी कार्रवाई की जाती है। क्षेत्राधिकारी रमेश कुमार ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए कानून में धाराओं सहित अन्य मामलों की विस्तृत जानकारी दी गई।

यह भी पढ़ें-50 वर्षीय शख्सेक्शटॉशर्न का बुनता था जाल, लोगों की नग्र तस्वीरों से जोड़कर लगाया कईयों को चूना, ऐसे चढ़ा हत्थे

यूपी-112, वूमन पावर लाइन-1090, यूपी कॉप एप, महिला हेल्पलाइन-181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1090, चाइल्ड हेल्पलाइन-1098, स्वास्थ्य सेवा-102, एंबुलेंस सेवा-108 और एंटी रोमियो स्क्वॉड की जानकारी दी। मिशन शक्ति अभियान का मुख्य उद्देश्य लड़कियों और महिलाओं को महिला सशक्तिकरण के रूप में प्रस्तुत करना है। इस मौके पर थानाध्यक्ष धनपतगंज श्री पांडेय सुरक्षाकर्मी महिला भी मौजूद रहीं।

रिपोर्ट-संतोष दुबे, सुल्तानपुर

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)