Wednesday, April 2, 2025
spot_img
spot_img
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeदेशJharkhand Weather Update: अभी नहीं मिलेगी गर्मी से राहत, जानें कब आएगा...

Jharkhand Weather Update: अभी नहीं मिलेगी गर्मी से राहत, जानें कब आएगा मानसून

heat-in-jharkhand

रांची: झारखंड में भीषण गर्मी (Jharkhand Weather) से लोगों को फिलहाल राहत नहीं मिलेगी। अधिकांश जिलों में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है। प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की बारिश हो रही है, लेकिन बारिश के बाद थोड़ी राहत के बाद गर्मी और उमस लोगों को बेचैन कर रही है। भीषण गर्मी और गर्म हवा के कारण आम लोगों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है।

सुबह तेज धूप के कारण लोग गर्मी से बेहाल होने लगे हैं और दोपहर होते ही लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है, जिससे लोग अपने घरों में दुबक गए हैं। अब राहत मिलने में करीब एक सप्ताह का समय और लग सकता है। राहत की बात यह है कि झारखंड में प्री-मानसून गतिविधियों के जल्दी शुरू होने के संकेत मिल रहे हैं।

कई हिस्सों में प्री-मानसून का असर

प्रदेश के कई हिस्सों में प्री-मानसून (Jharkhand Weather) का असर दिखाई दे रहा है। प्री-मानसून के चलते राज्य के कई हिस्सों में छिटपुट बारिश की खबर है। जमशेदपुर के साथ ही आसपास के शहरों में आंधी के साथ बारिश हुई। इससे इन क्षेत्रों में तापमान में कुछ राहत मिली है। यहां दिनभर धूप खिली रही, लेकिन शाम को तेज आंधी और बारिश हुई। मौसम विभाग ने अभी कहा है कि प्रदेश में अभी दो से तीन दिन लोगों को गर्मी झेलनी पड़ेगी।

ये भी पढ़ें..Ranchi: मोदी सरनेम मामले में हाजिर नहीं हुए राहुल गांधी, 15 दिन का मांगा समय

तीन से चार दिन में दस्तक दे सकता है मानसून

रांची मौसम विभाग के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि जल्द ही लोगों को राहत मिलेगी। बिहार और बंगाल के पास मानसून रुक गया है। लिहाजा झारखंड (Jharkhand Weather) में तीन से चार दिन में मानसून दस्तक दे सकता है लेकिन पूरे राज्य में इसके फैलने में अभी समय लगेगा। संथाल के कुछ इलाकों में छिटपुट बारिश की भी खबर है। 17 जून को लू की स्थिति बनी रहेगी। लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें