Dreams Meaning: सपने में अगर दिखें ये जानवर, तो समझ लें चमकने वाली है आपकी किस्मत

0
9

dreams-meaning

नई दिल्लीः हिंदू धर्म में स्वप्न में दिखने वाली चीजों का यथार्थ जीवन से जुड़ाव होता है। सपने भविष्य की घटनाओं की ओर भी इंगित करते हैं। सपने में अलग-अलग चीजों के दिखने का मतलब भी भिन्न होता है। कुछ चीजों का सपने में देखना काफी शुभ माना जाता है। वहीं कुछ चीजें भविष्य को लेकर अशुभ संकेत देने का इशारा भी करती हैं। सपने में जानवरों का दिखना भी कभी शुभ तो कभी अशुभ संकेत देते हैं। आज हम आपको ऐसे जानवरों के बारे में बताने जा रहे हैं जो अगर सपने में दिख जाएं तो भाग्य का उदय हो जाता है। आइए जानते हैं सपने में दिखने वाले ऐसे जानवरों के बारे में-

सपने में कुत्ते का दिखना

स्वप्न में कुत्ते का दिखना बेहद शुभ संकेत होता है। अगर आपको सपने में कुत्ता भौंकते हुए नजर आए तो यह शुभ माना जाता है। वहीं अगर स्वप्न में आपको कुत्ता काटते हुए नजर आए तो इसका अर्थ है कि कोई बड़ी परेशानी टल गयी। सपने में अगर कुत्ता दौड़ाएं तो इसका मतलब है कि जीवन में जल्द ही सुधार होने वाला है।

सांप का दिखना बेहद शुभ

सांप का सपने में दिखना कई बार बेहद शुभ माना जाता है। यदि आपको सपने में सांप कुंडली मारकर बैठा हुआ दिखे तो आपको धन की प्राप्ति होने वाली होती है। वहीं अगर सपने में काला नाग दिखने का यह मतलब होता है कि आने वाले समय में जीवन में यश और पद-प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होने वाली है। अगर सपने में आप सांप को पकड़ते हुए देखें तो जीवन में सफलता हासिल करने के संकेत होते हैं।

स्वप्न में शेर का दिखना

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक यदि किसी व्यक्ति को सपने में शेर दिखाई देता है तो भविष्य में राजयोग मिलने के संकेत होते हैं। स्वप्न में शेर दिखने का यह भी अर्थ होता है कि कोर्ट-कचहरी के मामलों में जीत मिलने, कार्यक्षेत्र में सहयोगियों के सहयोग और मान-सम्मान में वृद्धि हो सकती है।

बंदर का सपने में दिखना

बंदर को भगवान हनुमानजी का रूप माना जाता है। अगर आपको सपने में बंदर उछल-कूद करते, खेलते हुए या प्रसन्न मुद्रा में नजर आये तो यह संकेत करता है कि आपका जल्द ही भाग्योदय होने वाला है।

सपने में हाथी का दिखना

प्रातःकाल के समय यदि आपको सपने में हाथी दिखायी दे तो यह बेहद शुभ माना जाता है। हाथी की सवारी करते देखने का अर्थ जीवन में आपकी काबिलियत को दर्शाता है। वहीं गर्भावस्था के दौरान सपने में महिला को हाथी नजर आये तो यह बेहद शुभ संकेत की ओर इंगित करता है।

सपने में यदि दिखे गाय

गाय को हिंदू धर्म में बेहद पवित्र जानवर माना जाता है। कोई भी पूजा-पाठ गाय के गोबर, मूत्र और दूध के बिना अधूरा होता है। स्वप्न शास्त्र में भी सपने को गाय का दिखना शुभ माना गया है। अगर आपको सपने में गाय या फिर उसका बछड़ा नजर आता है तो इसका अर्थ यह है कि नौकरी या फिर व्यापार में तगड़ी सफलता हासिल होने वाली है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)