Featured लाइफस्टाइल हेल्थ

डार्क अंडरआर्म्स की समस्या से हैं परेशान तो ये घरेलू नुस्खे खत्म कर देंगे इसका नामो-निशान

dark-underarms

नई दिल्लीः डार्क अंडरआर्म्स बेहद आम समस्या है। लेकिन इसकी वजह से कई महिलाओं को शर्मिंदगी महसूस होती है। डार्क अंडरआर्म्स की वजह से कई महिलाएं अपने मनपसंद स्लिवलेस कपड़े भी नहीं पहन पाती हैं। त्योहारों पर स्लिवलेस कपड़े बेहद अच्छे लगते हैं। ऐसे में अगर आप भी आने वाले त्योहारों में स्लिवलेस कपड़े पहनने के बारे में सोच रही हैं और डार्क अंडरआर्म्स आपके शौक के बीच रोड़ा बन रहा है तो हम आपको बताते है कि कैसे डार्क अंडरआर्म्स की समस्या को कम समय में दूर किया जा सकता है।

खीराः खीरा स्किन के लिए टाॅनिक का काम करता है। इसमें कई तरह के खनिज तत्व प्रचुर मात्रा में पाये जाते है। इसे स्किन पर लगाने से ग्लो आता है। साथ ही इसके रस को अंडरआर्म्स में लगाने से डार्कनेस कम होती है। इसे स्लाइस में काटकर अंडरआर्म्स में 10 मिनट तक रगड़े और फिर कुछ देर तक सूखने दें। फिर इसे ठंडे पानी से धो लें। इससे कुछ ही दिनों में अंडरआर्म्स की डार्कनेस खत्म हो जाएगी।

एलोवेरा जेलः एलोवेरा जेल स्किन की कई समस्याओं को दूर करता है। इसमें विटामिन सी, ई समेत कई पोषक तत्व पाये जाते है। इसके लगातार उपयोग से चेहरे की रंगत में भी निखार आता है। ऐसे में एलोवेरा जेल को कुछ देर तक अंडरआर्म्स पर लगायें और 10-15 मिनट तक सूखने दें। इसके बाद धो लें। कुछ दिनों तक इसके इस्तेमाल करने के बाद फर्क आपको जरूर नजर आयेगा।

ये भी पढ़ें..बढ़ती उम्र के साथ अपनी आदतों में करें बदलाव, लम्बे समय...

आलूः आलू का रस स्किन के लिए लाभकारी होता है। इसमें विटामिन ए, बी और सी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। आलू के रस को आंखों के नीचे लगाने से डाक सर्कल भी कम होते है। इसलिए आलू के रस और नींबू के रस को मिलाकर अंडरआर्म्स में लगायें और फिर कुछ देर तक सूखने दें। फिर धो लें। आपको इसका असर कुछ ही दिनों में नजर आने लगेगा।

दही और बेसनः बेसन डेड स्किन को हटाने के साथ ही नेचुरल स्क्रब का काम करता है और दही में मौजूद लैक्टिक एसिड स्किन को मुलायम बनाये रखता है। ऐसे में स्किन के लिए बेहद फायदेमंद दही और बेसन का पेस्ट तैयार करें और इसे अंडरआर्म्स में लगायें और कुछ देर सूखाने के बाद गुनगुने पानी से धो लें। इसके उपयोग से कुछ ही दिनों में फर्क साफ नजर आने लगेगा।

अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक औरट्विटरपर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…