ICC World Cup 2023: कब और किससे भिड़ेगी टीम इंडिया, ये रहा पूरा शेड्यूल

6

ICC-World-Cup-2023-Full-schedule

ICC World Cup 2023 schedule: आईसीसी ने वनडे विश्व कप 2023 का नया शेड्यूल जारी कर दिया गया है। टूर्नामेंट के नए कार्यक्रम में भारत-पाकिस्तान मैच के अलावा आठ अन्य मैचों की तारीख बदल दी गई है। यह टूर्नामेंट पांच अक्तूबर से 19 नवंबर के बीच भारत में खेला जाएगा। टूर्नामेंट का आगाज 5 अक्तूबर को डिफेंडिंग चैंपियंस इंग्लैंड और उपविजेता न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम खेला जाएगा। जबकि भारत  8 अक्तूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने टूर्नामेंट का आगाज करेगा। यह मुकाबला चेन्नई के मैदान में खेला जाएगा।

नौ मैचों को किया गया री-शेड्यूल

बता दें कि कुल नौ मैचों को री-शेड्यूल किया गया है। नए शेड्यूल के मुताबिक भारत-पाकिस्तान के बीच अहमदाबाद में होने वाला महामुकाबला 15 अक्तूबर की बजाए अब 14 अक्तूबर को खेला जाएगा। इस हाई-प्रोफाइल टकराव की तारीख में बदलाव इसलिए किया गया है क्योंकि अहमदाबाद में 15 अक्टूबर से ही नवरात्रों का आगाज है और अगर उसी दिन भारत-पाकिस्तान का मैच हुआ तो सुरक्षा में दिक्कतें आ सकती है। इसी को ध्यान में रखकर बीसीसीआई ने यह फैसला लिया है। भारत-पाकिस्तान मुकाबले की तारीख में बदलाव के कारण, गत चैंपियन इंग्लैंड का अफगानिस्तान के खिलाफ नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में मैच अब 14 अक्टूबर के बजाय 15 अक्टूबर को खेला जाएगा।

ये भी पढ़ें..क्रिकेट फैंस को BCCI की बड़ी सौगात, World Cup 2023 के लिए जारी करेगा 400,000 टिकट

इसके अलावा भारत-नीदरलैंड के बीच 11 नवंबर को होने वाला मैच अब 12 नवंबर शिफ्ट कर दिया गया है। हैदराबाद में श्रीलंका के खिलाफ पाकिस्तान का मुकाबला अब 12 अक्टूबर की जगह 10 अक्टूबर को खेला जाएगा। वहीं, लखनऊ में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया 13 अक्टूबर की जगह 12 अक्टूबर को खेलेगा। इस तरह बांग्लादेश और न्यूजीलैंड का मैच 14 अक्टूबर की अब 13 अक्टूबर को खेला जाएगा।

ICC World Cup 2023 में टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल

  • 8 अक्टूबर- ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चेन्नई
  • 11 अक्टूबर- अफगानिस्तान के खिलाफ दिल्ली
  • 14 अक्टूबर- पाकिस्तान के खिलाफ अहमदाबाद
  • 19 अक्टूबर- बांग्लादेश के खिलाफ पुणे
  • 22 अक्टूबर- न्यूजीलैंड के खिलाफ धर्मशाला
  • 29 अक्टूबर- इंग्लैंड के खिलाफ लखनऊ
  • 2 नवंबर- श्रीलंका के खिलाफ मुंबई
  • 5 नवंबर- दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कोलकाता
  • 12 नवंबर- नीदरलैंड के खिलाफ बेंगलुरु

ICC World Cup 2023 Venue

  • Date INDIA Teams Places
    08/09/2023 भारत ऑस्ट्रेलिया चेन्नई
    11/09/2023 भारत अफगानिस्तान दिल्ली
    14/09/2023 भारत पाकिस्तान अहमदाबाद
    19/09/2023 भारत बांग्लादेश पुणे
    22/09/2023 भारत न्यूजीलैंड धर्मशाला
    29/09/2023 भारत इंग्लैंड लखनऊ
    02/10/2023 भारत श्री लंका मुंबई
    05/10/2023 भारत दक्षिण अफ्रीका कोलकाता
    12/10/2023 भारत नीदरलैंड बेंगलुरु

राउंड रॉबिन फॉर्मेट में होगा वर्ल्ड कप

इस विश्व कप में सभी टीमें बाकी नौ टीमों के साथ राउंड रॉबिन फॉर्मेट में खेलेंगी। इनमें से अंक तालिका में शीर्ष चार टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी और जीतने वाली टीमें फाइनल में प्रतिस्पर्धा करेंगी। पिछली बार विश्व कप का आयोजन इसी प्रारूप में इंग्लैंड में किया गया था। तब फाइनल में इंग्लिश टीम ने न्यूजीलैंड को हराया था।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)