उत्तर प्रदेश Featured

UP IAS Transfer: लोकसभा चुनाव से पहले चली तबादला एक्सप्रेस, कई अधिकारी इधर से उधर

UP IAS Transfer, लखनऊः लोकसभा चुनाव से पहले योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 15 आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया। प्रशासन द्वारा जारी सूचना के मुताबिक आईएएस रजनीश दुबे राजस्व परिषद के नए अध्यक्ष बने। जबकि बी.एल. मीना प्रमुख सचिव उद्यानिकी एवं रेशम बनाया गया है। इसी प्रकार झांसी मंडलायुक्त आदर्श सिंह को आबकारी आयुक्त किया गया है।

यूपी में इन अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर

इसके अलावा राजेश कुमार सिंह को प्रमुख सचिव सहकारिता बनाया गया है साथ ही वह प्रमुख सचिव कारागार भी बने रहेंगे। रवीन्द्र कुमार प्रमुख सचिव पशुधन डेयरी विकास बने हैं। IAS विमल दुबे को झाँसी का मंडलायुक्त बनाया गया है। आईएएस चैत्रा वी को अलीगढ़ का मंडलायुक्त बनाया गया है। आईएएस मनोज कुमार सिंह से उद्यान विभाग का प्रभार लिया गया। जबकि पी. गुरु प्रसाद प्रमुख को सचिव राजस्व की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी तरह बलकार सिंह को नया आवास आयुक्त, रणवीर प्रसाद एमडी विद्युत उत्पादन निगम और राजशेखर को एमडी पेयजल मिशन ग्रामीण बनाया गया है। इससे पहले सोमवार को अयोध्या नगर आयुक्त विशाल सिंह को विशेष सचिव नियुक्त किया गया था। साथ ही अश्वनी पांडे को अयोध्या विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष बनाया गया। ये भी पढ़ें..राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, IAS-IPS समेत 300 से ज्यादा अधिकारियों का तबादला

लोकसभा चुनाव से पहले चली योगी सरकार की तबादला एक्सप्रेस

उल्लेखनीय है कि लोकसभा चुनाव से पहले बड़ी संख्या में अधिकारियों के तबादले अहम माने जा रहे हैं। ऐसे में आगामी चुनाव के चलते अधिकारियों का तबादला किया जा रहा है, इससे पहले भी पुलिस अधिकारियों का तबादला किया गया था। इस बार जारी आदेश के बाद अधिकारी को तत्काल कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)