कोर्ट परिसर में पति ने पत्नी को चाकू से गोदा, हालत गंभीर

12

husband-stabs-wife-with-knife-in-court-premises

 

रायबरेलीः सिविल कोर्ट परिसर में मंगलवार को पारिवारिक विवाद में पति ने पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया। कोर्ट परिसर में महिला पर हमले के बाद भगदड़ मच गई। पुलिस ने हमलावर पति को गिरफ्तार कर लिया है। महिला को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के रंभा के पुरवा निवासी उमा सिंह का कोर्ट में पति दुखहरन सिंह से पारिवारिक विवाद चल रहा है। इस विवाद में मंगलवार को उमा पेश हुईं। वह कोर्ट परिसर में आरोपी लॉकअप के पास अपने वकील के चैंबर में बैठी थी, तभी उसके पति दुखहरन सिंह ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में महिला के पेट में दो गंभीर चोटें आई हैं।

मौके पर मौजूद पुलिस ने महिला को अस्पताल पहुंचाया और आरोपी पति को हिरासत में ले लिया। पीड़िता के वकील सनोज यादव ने बताया कि उमा सिंह ने 22 साल पहले नसीराबाद थाना क्षेत्र के तिवारीपुर निवासी दुखहरण सिंह से शादी की थी। उसके तीन बच्चे हैं। दुखहरन सिंह कमाने के लिए विदेश गए और जब वे लौटे तो उनका व्यवहार बदल गया। वह आए दिन अपनी पत्नी को पीटने लगा। पति की पिटाई से परेशान पत्नी ने कोर्ट में न्याय की गुहार लगाई। जिनका मामला विचाराधीन है। मंगलवार को सुनवाई के दौरान पति ने पत्नी पर हमला कर दिया। पुलिस ने महिला के पति को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ेंः-अमित शाह बोले, अपराध रोकने को सीमावर्ती गांवों में बुनियादी ढांचों का विकास जरूरी

पुलिस उपाधीक्षक वंदना सिंह ने बताया कि न्यायालय परिसर में पति द्वारा पत्नी पर हमला किये जाने की सूचना मिली है, दोनों में आपसी विवाद है। आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)