spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeअन्यक्राइमपत्नी की धमकी से परेशान होकर पति ने मौत को लगाया गले,...

पत्नी की धमकी से परेशान होकर पति ने मौत को लगाया गले, 5 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

पलवलः पत्नी और उसके माता-पिता द्वारा दहेज के झूठे मामले में फंसाने की धमकी से तंग आकर पति ने जहर खाकर आत्महत्या (suicide) कर ली। आरोपी ससुराल वाले उसके साथ मारपीट भी करते थे। मंगलवार को मृतक के भाई की शिकायत पर पुलिस ने पत्नी समेत पांच लोगों के खिलाफ हत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है। पोस्टमार्टम के बाद उसका शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

झूठे केस में फंसाने की धमकी

प्राप्त जानकारी के अनुसार भुर्जा गांव के संजय कुमार ने इसकी शिकायत पुलिस से की। उन्होंने बताया कि उनके भाई रूपचंद की शादी हथीन के खोकियाका गांव की ममता से हुई थी। जिसके बाद उसकी पत्नी ममता, चंद्रभान, शिकायतकर्ता की पत्नी शशिबाला, उमेश और नरवीर ने रूपचंद को मानसिक रूप से परेशान करना शुरू कर दिया। उन्होंने धमकी दी कि हमारी बहन से कोई काम मत कराना, नहीं तो दहेज केस में फंसा कर तुम्हें बर्बाद कर देंगे। उन्होंने बताया कि आरोपी अक्सर उनके भाई के घर आते थे और उनके साथ मारपीट करते थे।

यह भी पढ़ेंः-रोहिंग्याओं को शरण देने वाले चार लोग गिरफ्तार, कई लोगों के खिलाफ एक्शन

पुलिस ने दर्ज किया मामला

18 दिसंबर को ही शशीबाला और रूपचंद की पत्नी ममता घर आये। दोनों ने मिलकर रूपचंद और उसकी मां की पिटाई कर दी। जिससे रूपचंद को चोट आई। जिसके चलते उसने रात को जहर निगल लिया। भाई संजय ने बताया कि जब उन्हें पता चला कि रूपचंद ने जहर खा लिया है तो वह उसे गंभीर हालत में फरीदाबाद के एक निजी अस्पताल में ले गए। हालाँकि, जहर के गंभीर प्रभाव के कारण उनकी मृत्यु हो गई। इसके बाद उन्होंने इसकी सूचना गदपुरी पुलिस को दी। गदपुरी थाना प्रभारी राजबीर ने मंगलवार को बताया कि संजय कुमार की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें