देश Featured क्राइम

पति ने ही की थी महिला की हत्या, पहली पत्नी व साली के साथ किए थे शव के टुकड़े

murder-in-godda गोड्डा: जिले के देवड़ांड थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सुण्डमारा के पास की नदी से 13 मार्च को महिला का सिर कटा शव मिलने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर लिया है। उसकी हत्या उसके पति ने पहली पत्नी की बहन के साथ मिलकर की थी। पुलिस ने दोनों महिला अभियुक्तों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त ब्लेड एवं कुदाल के साथ अन्य सामग्री बरामद किया है। दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। हालांकि, मुख्य आरोपित फरार है। पुलिस ने रविवार को पत्रकारों को बताया कि 13 मार्च को गोड्डा पुलिस ने सुण्डमारा उत्तर टोला में नदी के पास एक महिला का सिर और हाथ कटा धड़ बरामद किया। स्वान दस्ते की मदद से कुछ दूरी पर एक हाथ और सिर बरामद किया। गांव के चौकीदार दरोती सोरेन के बयान के आधार पर देवडांड थाना में मामला दर्ज किया गया। महिला ओडिसा की रहने वाली थी। कांड के उद्भेन एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए गोड्डा एसपी ने एसडीपीओ के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया। गठित टीम ने घटनास्थल से उठाए साक्ष्यों, वैज्ञानिक एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार कुछ व्यक्तियों को पूछताछ के लिए थाने लाया। पूछताछ के दौरान एक महिला ने स्वीकार किया कि उसके पति ने महिला की हत्या की है। ये भी पढ़ें..शाइस्ता परवीन की तलाश को पोस्टर जारी करेगी पुलिस, बढ़ सकती... चार साल पहले किया था प्रेम विवाह - महिला ने बताया कि उसके पति का नाम संजय राय है। वह बांका जिले के सुमुखिया मोड़ का रहने वाला है। उसके पति ने चार साल पहले सिकंदराबाद में उड़ीसा की रहने वाली देविका के साथ प्रेम विवाह कर लिया। पति घर आया था तो दोनों की शादी की जानकारी हुई। दोनों के बीच विवाद होने लगा। इसके बाद उसने पति के साथ मिलकर देविका की हत्या करने की योजना बनाई। यह बात उसने सुण्डमारा में रहने वाली बहन को भी बताई और योजना में शामिल किया। पहचान छुपाने के लिए काटा हाथ - महिला ने बताया कि 12 मार्च की रात उसके पति ने दबिया से देविका का गला काट कर अलग कर दिया। उसके बाद दाहिने हाथ को काटकर धड़ से अलग कर दिया। देविका के हाथ पर गुदे गोदना का पहचान हटाने के उद्देश्य से ब्लेड से काटकर अलग किया। चेहरे को भी क्षतिग्रस्त किया। इसके बाद धड़ को वहीं जमीन में खोदकर गाड़ दिया। हाथ व सिर को एक पॉलीथिन में रखकर वहां से कुछ दूरी पर गाड़ दिया। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)