Home अन्य क्राइम मानवता हुई शर्मसार, राजधानी के अस्पताल में कोरोना संक्रमित महिला के साथ...

मानवता हुई शर्मसार, राजधानी के अस्पताल में कोरोना संक्रमित महिला के साथ दुष्कर्म, अगले दिन हुई मौत

भोपाल: राजधानी भोपाल में मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां भोपाल मेमोरियल हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में भर्ती कोरोना मरीज से वार्ड ब्वॉय पर दुष्कर्म का आरोप लगा है। इस घटना के बाद पीड़ित महिला की हालत बिगड़ने से मौत हो गई। आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि 6 अप्रैल को अस्पताल में महिला को भर्ती किया गया था। इस घटना के बाद पुलिस और अस्पताल प्रबंधन सवालों के घेरे में हैं। दोनों पर दुष्कर्म की वारदात को छिपाने का आरोप लगा है।

दरअसल काजी कैंप में रहने वाली महिला को कोरोना संक्रमण होने के बाद 3 या 4 अप्रैल को भोपाल मेमोरियल हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में भर्ती किया गया था। जानकारी अनुसार 6 अप्रैल की सुबह वार्ड ब्याय ने महिला के कमरे में जाकर जांच के नाम पर उसके साथ अश्लील हरकरत की और दुष्कर्म किया। महिला ने इसकी जानकारी अस्पताल की नर्सेज को दी। इसके बाद पुलिस को बुलाया गया। दुष्कर्म की धारा-376 में मामला भी दर्ज हुआ, लेकिन पुलिस या अस्पताल ने इसकी जानकारी महीने भर बाद भी परिवार को नहीं दी है।

यह भी पढ़ेंः-बंगाल प्रशासन के लिए भी सिरदर्द बने यूपी-बिहार में गंगा में बहाए गए शव

जबकि घटना के तुरंत बाद पीड़िता की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी और वो वेंटिलेटर पर चली गई थी। अगले दिन उसकी मौत हो गई। 6 अप्रैल को हुई इस घटना का खुलासा अब हुआ है जिसके बाद निशातपुरा पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपित को जेल भेज दिया। इस आरोपित पर दुष्कर्म की घटना से दो दिन पहले ही एक संक्रमित नर्सिंग छात्रा से छेड़छाड़ का मामला भी दर्ज किया गया था।

Exit mobile version