spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeदुनियाHuman Development Index रिपोर्ट ने चौंकाया, सूची में इन पड़ोसी देशों से...

Human Development Index रिपोर्ट ने चौंकाया, सूची में इन पड़ोसी देशों से भी पीछे है भारत

न्यूयॉर्कः संयुक्त राष्ट्र संघ के घटक संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम ने वर्ष 2021 के लिए मानव विकास सूचकांक की रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट की मुताबिक भारत 191 देशों की सूची में 132वें स्थान है। चौंकाने वाला तथ्य ये है कि भारत मानव विकास के मामले में श्रीलंका, बांग्लादेश और भूटान से पीछे है। संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम द्वारा हर वर्ष जारी किये जाने वाली मानव विकास सूचकांक रिपोर्ट में भारत पिछले वर्ष 131वें स्थान पर था।

इस वर्ष भारत एक स्थान नीचे खिसक कर 132वें स्थान पर पहुंच गया है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक भारत अपने पड़ोसी देश श्रीलंका, बांग्लादेश और भूटान से इस मामले में पिछड़ गया है। इस सूची में श्रीलंका 73वें, चीन 79वें, बांग्लादेश 129वें और भूटान 127वें नंबर पर है। जबकि पाकिस्तान 161वें, नेपाल 143वें और म्यांमार 149वें नंबर के साथ भारत से पीछे है। रिपोर्ट में कहा गया है कि 32 वर्षों में पहली बार दुनियाभर में मानव विकास ठहर गया है। भारत ही नहीं, पूरे वैश्विक स्तर पर गिरावट जारी है।

ये भी पढ़ें..Elizabeth Death: तिब्बती गुरु दलाई लामा ने जताया शोक, प्रिंस चार्ल्स…

संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम के अधिकारी अचिम स्टेनर के अनुसार इस संकट से उबरने के लिए दुनिया हाथ पांव मार रही है। पूरी दुनिया में अनिश्चितता का वातावरण तेजी से पांव पसार रहा है और इनसे निपटने के लिए परस्पर वैश्विक एकजुटता की भावना जरूरी है। उन्होंने कहा कि एक दूसरे से जुड़े अंतर्निहित संकटों ने भारत के विकास पथ को वैसे ही प्रभावित किया है जैसे दुनिया के अधिकांश हिस्सों में प्रभावित हुआ है।

अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक औरट्विटरपर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें