राजधानी लखनऊ के पाॅश इलाके में चल रहा था हुक्काबार, पुलिस ने 16 लोगों को किया गिरफ्तार

0
59

लखनऊः कोरोना महामारी को लेकर पूरे प्रदेश में 17 मई तक आंशिक कर्फ्यू लगा हुआ है। बावजूद इसके राजधानी लखनऊ में अवैध तरीके हुक्काबार संचालित हो रहा था। देर रात सूचना पर हजरतगंज कोतवाली पुलिस ने छापा मारकर हुक्काबार से 16 लोगों को पकड़ा है। यहां से हुक्का भी बरामद हुआ। हजरतगंज थाना प्रभारी श्यामबाबू शुक्ला ने गुरुवार को बताया कि राजभवन के सामने एम्परर कैफे पर छापेमारी की।

पुलिस ने यहां से 16 लोगों को पकड़ा है, जिनके नाम सलमान, फैजान, मो. सलमान, मोसीन कमाल,सादाब, स्वेत कुरैसी, मो. वकार, चांद अली, एजाज रसूल, मो. सलमान, उस्मान,सूरज, वरुण अवस्थी, मो. वासिद, मो. इनाम और मो. सलमान है। इनके पास से पुलिस को भारी मात्रा में हुक्के, फ्लेवर और लग्जरी कार बरामद हुई है। यही नहीं पुलिस ने बार से करीब 19 मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। यह बार मो. फैजी सिद्दीकी का है, जो कोरोना महामारी में लगे आंशिक कर्फ्यू के बावजूद खोल रखा था।

यह भी पढ़ेंःदिल्ली पुलिस ने पकड़ी 250 करोड़ की हेरोइन, 5 तस्कर गिरफ्तार

पुलिस छापेमारी के बाद फैजी सिद्दीकी मौके से भाग निकला। पुलिस ने उसकी तलाश कर रही है। लोगों को यहां पर बैठाकर हुक्का पिलाता था। थाना प्रभारी ने बताया कि इन सभी के खिलाफ माहमारी एक्ट और लॉकडाउन का उल्लंघन करने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।