Hrithik Roshan: गर्लफ्रेंड सबा की सैंडल हाथ में लिये नजर आए ऋतिक रोशन, फैंस बोले-दीवाना हो तो ऐसा..

0
42

hrithik-roshan-saba-azad

मुंबईः मशहूर बॉलीवुड के हैंडसम एक्टर ऋतिक रोशन और उनकी गर्लफ्रेंड सबा आजाद की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं हैं, जिनमें ऋतिक रोशन अपनी गर्लफ्रेंड सबा आजाद की सैंडल अपने हाथ में लिए नजर आ रहे है। हाल ही में ऋतिक रोशन ने अपनी गर्लफ्रेंड सबा आजाद के साथ मुंबई में आयोजित नीता मुकेश अंबानी सांस्कृतिक केंद्र के भव्य समारोह में शिरकत की थी। इस इवेंट में बॉलीवुड और हॉलीवुड की कई मशहूर हस्तियां शामिल हुईं थी। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरें इसी इवेंट की हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

ऋतिक की इस फोटो को देखकर लोग हैरान हैं, लेकिन उनके फैंस खासकर लड़कियों को उनका ये अनोखा अंदाज काफी पसंद आ रहा है। ऋतिक की फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। कई लड़कियां कमेंट कर कह रही हैं कि उन्हें भी ऋतिक रोशन जैसा बॉयफ्रेंड चाहिए। एक लड़की ने लिखा, ऋतिक रोशन बेस्ट बॉयफ्रेंड हैं। अच्छा दिखने के अलावा उनसे लोगों को कुछ सीखना चाहिए कि किसी लड़की को स्पेशल फील कैसे कराया जाता है। एक अन्य लड़की ने लिखा, ऐसा लड़का कब मिलेगा, जो हाथ में चप्पल लेकर घूमता है। ऋतिक रोशन कितने प्यारे हैं। उन्होंने ऐसा रिएक्शन भी दिया है। इतना ही नहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, दीवाना हो तो ऐसा। मुझे भी वही चाहिए।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

ये भी पढ़ें..Bholaa Box office Collection: बाॅक्स ऑफिस पर नहीं चला अजय देवगन…

इस बीच ऋतिक रोशन और सबा आजाद के रिलेशनशिप की बात करें तो एक-दूसरे को डेट करते हुए दोनों को एक साल से अधिक का समय हो गया है। सबा आजाद अक्सर ऋतिक रोशन के परिवार के फंक्शन में नजर आती रहती हैं। हालांकि, दोनों ने अपने रिश्ते पर अभी भी चुप्पी साधे रखी है। ऋतिक रोशन की पहली शादी सुजैन खान से हुई थी। लेकिन दोनों का रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चल सका और साल 2014 में दोनों का तलाक हो गया। ऋतिक और सुजैन के दो बेटे रिहान और हिरदान हैं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)