HP News: केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश की 14 लघु सिंचाई परियोजनाओं और राष्ट्रीय जल विज्ञान परियोजना के लिए क्रमशः 141.76 करोड़ रुपये और 221.78 लाख रुपये मंजूर करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को धन्यवाद दिया।
अनुराग ठाकुर ने बुधवार को नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री शेखावत से मुलाकात की। अनुराग ठाकुर ने केंद्र के इस फैसले को हिमाचल प्रदेश के कृषक वर्ग के लिए वरदान बताते हुए प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मोदी जी ने हमेशा हिमाचल को अपना दूसरा घर माना है और देवभूमि के हितों की चिंता की है। यही कारण है कि देवभूमि की जनता के मन में मोदी जी बसे हुए हैं।
यह भी पढ़ें-पशुपति पारस बोले, JDU में ’ऑल इज वेल‘ नहीं, पार्टी ले रही अंतिम सांस
सिंचाई परियोजनाओं और बेहतर बाढ़ प्रबंधन को लेकर उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार का काम खुद बोलता है। स्वान नदी को कभी ‘दुःख की नदी’ कहा जाता था। यहां बाढ़ के कारण करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ था। 1988 में कई पुल बह गए थे। बारिश और बाढ़ के दौरान नदी दोनों तरफ कई किलोमीटर तक फैल जाती थी। लेकिन इस बार पुल ठीक है। हिमाचल के हितों की रक्षा के लिए केंद्र सरकार ने पहले भी कोई कमी नहीं आने दी थी और भविष्य में भी ऐसा नहीं होने देगी।
(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)