Featured खाना-खजाना

Lasagna Recipe: घर पर इस तरह बनाएं Italian डिश लसानिया, सभी करेंगे तारीफें

नई दिल्लीः स्वादिष्ट खाना भला किसे पसंद नहीं होगा। दुनिया के हर कोने में अलग-अलग डिशेज बनाई जाती हैं। कुछ नया खाना टेस्ट करने के लिए लोग इंटरनेट पर नई-नई डिशेज ढूंढ़ते हैं। आपको बता दें कि पिछले साल गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली रेसिपीज में लसगना (Lasagna) भी एक है। लसगना एक इटालियन नाॅनवेज डिश है। लेकिन, भारत में भी लसगना को पसंद करने वाले लोगों की संख्या बढ़ रही है। अब इसे वेजीटेबल्स के साथ भी बनाया जाने लगा है। तरह-तरह की सब्जियों और टेस्टी साॅस के साथ बनाई जाने वाली लसगना या लसानिया खाने में जितनी स्वादिष्ट लगती है, उतनी ही हेल्दी भी है। खासकर ये बच्चों को बहुत पसंद आती है। अगर आप भी कुछ नया बनाना और खाना चाहते हैं तो लसानिया एक परफेक्ट डिश है। तो आइए जानते हैं इसकी रेसिपी -

रेड साॅस बनाने के लिए -

एक पैन में दो चम्मच बटर डालकर कटे हुए लहसुन डालें। साथ ही इसमें बारीक कटे अदरक और ओरिगैनो डालें। लहसुन का रंग गोल्डन हो जाने पर इसमें कटे हुए टमाटर डालें। एक चम्मच नमक डालकर पैन को ढक दें और आंच धीमी कर दें। थोड़ी देर बाद टमाटर अच्छी तरह पक जाने पर पैन का ढक्कन खोलें और इसमें एक चम्मच चिली फ्लेक्स, एक चम्मच लाल पिसी मिर्च, एक चम्मच ओरिगैनो और दो चम्मच टोमैटो साॅस डालकर मिलाएं। ठंडा हो जाने पर इसे मिक्सी में डालकर पेस्ट बना लें। लसानिया या लसगना (Lasagna) के लिए रेड साॅस तैयार है।

व्हाइट साॅस बनाने के लिए -

एक पैन में एक चम्मच बटर गर्म करें और इसमें दो चम्मच मैदा डालकर अच्छी तरह मिक्स करें। अब इसमें आधा कप दूध डालें और लगातार चलाते रहें। ध्यान रहे कि गुठली न पक सके। इस घोल में बारीक कटे चीज के टुकड़े और तीन से चार लौंग डालें और चलाएं। इसमें आधा चम्मच नमक व काली मिर्च पाउडर डालें। घोल हल्का गाढ़ा हो जाने पर पैन को गैस से उतार लें।

मिश्रण बनाने के लिए -

अब दूसरे पैन में दो चम्मच बटर डालकर गर्म करें। बटर गर्म हो जाने पर पैन में बारीक कटे लहसुन, अदरक और हरी मिर्च डालें। इसे लगातार चलाते रहें और अब इसमें एक चम्मच लाल पिसी मिर्च और दो चम्मच रेड चिली फ्लेक्स (इच्छानुसार) डालें। इसे अच्छी तरह मिलाएं और मसाला भून जाने पर इसमें बारीक कटे कच्चे आलू, गाजर, बीन्स, काॅर्न, गोभी के फूल और प्याज डालकर अच्छी तरह मिलाएं। एक मिनट बाद इसमें नमक (स्वादानुसार) और एक चम्मच काली मिर्च पाउडर और एक चम्मच ओरिगैनो डालें। आप इसमें पनीर के छोटे टुकड़े भी डाल सकते हैं। लसानिया का मिश्रण तैयार है।

ये भी पढ़ें..कुछ स्वादिष्ट नाश्ता खाने का मन हो तो झटपट बनाएं रेस्टोरेंट जैसा दही के...

इस तरह बनाएं लसानिया -

लसानिया या लसगना (Lasagna) बनाने के लिए बाजार में रेडीमेड शीट आसानी से आपको मिल सकती है। लेकिन, अगर आपके पास उपलब्ध नहीं है तो बिल्कुल भी परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप पिज्जा शीट का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए आप एक कप मैदे में आधा चम्मच तेल और आधा चम्मच नमक डालकर पानी से गूंथ कर ढक दें। आधे घंटे बाद आटे को तेल से चिकना बना लें और छोटी लोइयों को बेलकर रोटी जैसा बना लें। ध्यान रहे कि लसानिया बनाने के लिए मैदे को थोड़ा मोटा ही बेलें और थोड़ी देर के लिए रख दें।

एक पैन में एक चम्मच रिफाइन्ड तेल डालें। अब इसमें रेड साॅस फैलाएं। इसके ऊपर मैदे का बेस रखें। अब इसमें एक चम्मच रेड साॅस और एक चम्मच व्हाइट साॅस डालकर पूरे बेस में फैलाएं। इसके ऊपर सब्जियों का मिश्रण डालकर अच्छी तरह भरें और चीज के छोटे-छोटे टुकड़े इसके चारों ओर डालें। अब इसमें एक और परत ठीक इसी तरह रखना है। सबसे पहले लसानिया बेस रखें, फिर इसमें फिर एक चम्मच रेड साॅस और एक चम्मच व्हाइट साॅस रखकर अच्छी तरह फैलाएं। अब सब्जियों के मिश्रण को अच्छी तरह इस पर फैलाएं और चीज के छोटे टुकड़ों को इसके ऊपर डालें। गैस धीमी कर इसे 10 मिनट के लिए कांच के ढक्कन से ढक दें। 10 मिनट बाद ढक्कन खोलकर चीज को अच्छी तरह पूरे लसानिया पर फैला दें और दोबारा 3 से 4 मिनट के लिए ढक दें। गैस बंद दें और धीरे-धीरे करके नीचे से लसानिया को एक प्लेट पर निकाल लें। लसानिया तैयार है। इसे टुकड़ों में काटकर गर्मा-गरम सर्व करें।

अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक औरट्विटरपर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…