Tuesday, March 25, 2025
spot_img
spot_img
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशBanda में भीषण सड़क हादसा, स्टेरिंग फेल होने पर पलटी कार, महिला...

Banda में भीषण सड़क हादसा, स्टेरिंग फेल होने पर पलटी कार, महिला जज की हालत नाजुक

road-accident-in-banda

बांदाः जिले के तिंदवारी थाना क्षेत्र के उसरा नाले के पास शुक्रवार सुबह कानपुर जाते समय महिला जज की कार अनियंत्रित होकर पलट गई। दुर्घटना में जज समेत उनके पति भी गंभीर रूप से घायल हो गए। कार में फंसे दोनों लोगों को ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने महिला जज को इलाज के लिए कानपुर रेफर कर दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार कानपुर में कार्यरत महिला जज (एमएम) रेवा (32) अपने पति चित्रकूट पीएससी में चिकित्सक डॉ. उमेश चंद्र (35) के साथ हुंडई कार में सवार होकर कानपुर जा रही थीं। बांदा फतेहपुर मार्ग पर कार की स्टेरिंग फेल हो जाने पर कार अनियंत्रित हो गयी और सड़क किनारे खंती में जाकर पलट गयी। दुर्घटना होते देख वहां से गुजर रहे ग्रामीण दौड़कर फौरन मौके पर पहुंचे और कार में फंसे दोनों लोगों को बाहर निकाला।

ये भी पढ़ें..Shimla: 20 साल बाद जून में जनवरी का अहसास, 10 डिग्री…

सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए पहले तिन्दवारी पीएससी भेजा। जहां चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इसके बाद स्थिति गंभीर होने पर चिकित्सकों ने महिला जज को कानपुर रेफर कर दिया है। घटना के संबंध में तिंदवारी थानाध्यक्ष ने बताया कि आज सुबह बांदा फतेहपुर मार्ग पर कार अनियंत्रित होकर पलट गई। दुर्घटना की जानकारी पर घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें