spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeदेशअस्पताल पहुंच गृहमंत्री अमित शाह ने की घायल पुलिसकर्मियों से मुलाकात

अस्पताल पहुंच गृहमंत्री अमित शाह ने की घायल पुलिसकर्मियों से मुलाकात

नई दिल्लीः केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने किसानों की ट्रैक्टर रैली के दौरान हुई हिंसा में घायल पुलिसकर्मियों से मुलाकात कर उनका कुशल-क्षेम जाना। शाह ने दिल्ली के विभिन्न अस्पतालों का दौरा कर वहां इलाज के लिए भर्ती पुलिसकर्मियों से मुलाकात की और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

शाह ने गुरुवार को सुश्रुत ट्रॉमा सेंटर में उपचाराधीन पुलिसकर्मियों से मुलाकात की। वह सिविल लाइन के तीरथराम शाह अस्पताल में गए और वहां भर्ती पुलिसकर्मियों से मुलाकात की। उन्होंने डॉक्टरों से भी बातचीत की और घायल पुलिसकर्मियों की स्थिति के बारे में जानकारी हासिल की। उल्लेखनीय है कि 26 जनवरी के दिन किसानों की ट्रैक्टर रैली के दौरान हुई हिंसा में 394 पुलिसकर्मी घायल हुए, जिनमें से 20 पुलिसकर्मियों को गंभीर चोटें आई हैं। इनमें से कई आईसीयू में भर्ती हैं। घायलों में एक महिला ज्वाइंट सीपी, चार डीसीपी और 10 से ज्यादा एसएचओ समेत अन्य पुलिसकर्मी भी हैं।

यह भी पढ़ें-रद्द नहीं होगा टोक्यो ओलंपिक, आईओसी अध्यक्ष बोले- परेशान होने की…

दिल्ली पुलिस कमिश्नर एस.एन. श्रीवास्तव ने बताया था कि गणतंत्र दिवस पर किसानों की ट्रैक्टर रैली के दौरान हुई हिंसा में 394 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। हिंसा के सिलसिले में अब तक उन्नीस लोगों को गिरफ्तार किया गया है और दिल्ली पुलिस ने 25 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज किए हैं। कुछ पुलिसकर्मियों को उनकी गंभीर स्थिति के कारण आईसीयू वार्ड में भर्ती किया गया है।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें