देश Featured टॉप न्यूज़

Holi 2022: राष्‍ट्रपति कोविंद और PM मोदी ने देशवासियों को दी होली की शुभकामनाएं

नई दिल्लीः देश भर में आज होली का त्‍योहार पूरे उत्‍साह से मनाया जा रहा है। रंगों के इस त्‍योहार को लेकर देश के हर शहर में तैयारियां देखने को मिलीं। गुरुवार रात को होलिका दहन के बाद आज रंग खेले जाएंगे। इस बीच राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी देशवासियों को होली (Holi) की शुभकामनाएं दी हैं। पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘आप सभी को होली की हार्दिक शुभकामनाएं। आपसी प्रेम, स्नेह और भाईचारे का प्रतीक यह रंगोत्सव आप सभी के जीवन में खुशियों का हर रंग लेकर आए।’

ये भी पढ़ें..भारतीय मिसाइल ट्रैक न कर पाने पर पाकिस्तानी वायुसेना के तीन अधिकारी बर्खास्त

राष्ट्रपति कोविंद ने होली के पर्व को सामाजिक सद्भाव और मेल-मिलाप का जीवंत उदाहरण बताते हुए आगे कहा, वसंत ऋतु के आगमन का शुभ समाचार लेकर आने वाला रंगों का पर्व होली, हमारे जीवन में खुशियां और उमंग लेकर आता है। यह पर्व सामाजिक सद्भाव और मेल-मिलाप का जीवंत उदाहरण है। हर उम्र और हर वर्ग के बच्चे, युवा, पुरुष और महिलाएं पूरे उल्लास के साथ इस त्योहार को मनाते हैं। मेरी कामना है कि रंगों का यह त्योहार सभी के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करे तथा राष्ट्र निर्माण की भावना को भी प्रबल बनाए।

राष्ट्रपति भवन के बयान के अनुसार, राष्ट्रपति कोविंद ने कहा कि वसंत ऋतु के आगमन का शुभ समाचार लेकर आने वाला रंगों का पर्व होली, हमारे जीवन में खुशियां और उमंग लेकर आता है व यह पर्व सामाजिक सद्भाव और मेल-मिलाप का जीवंत उदाहरण है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर  पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…)