Himachal Pradesh Weather Update 2024 : हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला सहित अन्य शहरों में रविवार को धूप खिली है। लेकिन बीती रात राज्य के कई जगहों पर भारी बारिश हुई, जिसकी वजह से मौसम ठंढ़ा हो गया है। इसके साथ ही शिमला, धर्मशाला, नाहन, केलंग, पालमपुर और ऊना के न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।
HP Weather Update मौसम विभाग ने दी जानकारी
मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया कि, आज भी मैदानी व मध्यपर्वतीय इलाकों में बारिश की आशंका जताई है। वहीं अगले दो दिन मौसम के साफ रहने का अनुमान जताया है। नौ व 10 अक्टूबर को पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से बादलों के बरसने के आसार हैं। हालांकि, भारी बारिश का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। लेकिन बताया जा रहा है कि, 11 व 12 अक्टूबर को मौसम के साफ रहने की सम्भावना है।
वहीं मौसम विभाग के अनुसार बीती रात ऊना में 22 मिलीमीटर वर्षा रिकार्ड की गई। जोत में 18, बिजाहि में 15, गोहर में 10, जोगिन्दरनगर में तीन और कांगड़ा व पालमपुर में दो-दो मिमी वर्षा हुई है। हमीरपुर के नेरी, शिमला के मशोबरा और बिलासपुर में तेज अंधड़ चला।
ये भी पढ़ें: Uttrakhand News : पेड़ से लटका मिला युवक का शव, हत्या की जताई जा रही आशंका
लाहौल और स्पीति सबसे ठंड़ा
बता दें, बारिश के बाद पश्चिमी विक्षोभ के असर से राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में रातें ठंडी हो गई हैं। लाहौल-स्पीति जिला का कुकुमसेरी सबसे ठंडा स्थल रहा, जहां रविवार को न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
Himachal Pradesh के इन जिलों के तापमान में गिरावट
वहीं शिमला के न्यूनतम तापमान में 3.4 डिग्री की गिरावट आई और 11.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। साथ ही केलांग में न्यूनतम पारा 5.8 डिग्री, समधो में 8.5 डिग्री, डल्हौजी में 10.1 डिग्री, मशोबरा में 10.2 डिग्री, मनाली में 11.9 डिग्री, भरमौर में 13.1, पालमपुर में 13.5 डिग्री सोलन में 14, भुंतर में 14.5, धर्मशाला व ऊना में 15-15 सेल्सियस रहा।