देश Featured

Himachal: सरकार में दो नए मंत्रियों को मिले विभाग, राजेश धर्माणी को मिली तकनीकी शिक्षा

शिमला (Himachal Pradesh): हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस के नेतृत्व वाली सुक्खू सरकार में दो नए मंत्रियों को करीब चार सप्ताह बाद विभाग आवंटित कर दिए गए हैं। राजेश धर्माणी को तकनीकी शिक्षा और व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण शिक्षा विभाग मिला है। वहीं, यादवेंद्र गोमा को आयुष और युवा सेवा एवं खेल विभाग दिया गया है। दोनों पहली बार मंत्री बने हैं। खास बात यह है कि विक्रमादित्य सिंह से युवा सेवाएं एवं खेल विभाग वापस ले लिया गया है। अब उनके पास केवल लोक निर्माण विभाग ही बचा है। युवा सेवा एवं खेल विभाग की जिम्मेदारी यादवेंद्र गोमा को दी गई है। इसी तरह शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर से वोकेशनल व इंडस्टियल ट्रेनिंग एजुकेशन लेकर राजेश धर्माणी को मिला है। उद्योग मंत्री का जिम्मा संभाल रहे हर्षवर्धन चौहान से आयुष विभाग वापिस लेकर यादवेंद्र गोमा को दिया गया है। ये भी पढ़ें:Kangra में प्राणी उद्यान से बढ़ेगा पर्यटन, स्थानीय लोगों को मिलेगा रोजगारः आरएस बाली मुख्यमंत्री के पास अधिकतम छह विभाग होते हैं। इनमें वित्त, सामान्य प्रशासन, गृह, योजना, कार्मिक विभाग शामिल हैं। इसके बाद उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के पास चार विभाग हैं। इनमें जल शक्ति, परिवहन, भाषा, कला-संस्कृति और सहयोग की जिम्मेदारी मुकेश अग्निहोत्री की है। आपको बता दें कि सुक्खू कैबिनेट में दो नए मंत्रियों राजेश धर्माणी और यादवेंद्र गोमा ने 12 दिसंबर को पद और गोपनीयता की शपथ ली थी। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला ने दोनों मंत्रियों को शपथ दिलाई थी। सुक्खू कैबिनेट में अभी भी मंत्री का एक पद खाली है। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)