महिलाओं व किसानों के लिए योजनाएं लाएगी सरकारः CM सुक्खू

0
15

sukhvinder-singh-sukhu-sm-himachal-pradesh

CM Sukhu addressed the public meeting: ऊना जिले के एक दिवसीय दौरे पर आए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि वह प्रदेश में सत्ता सुख के लिए नहीं बल्कि व्यवस्था परिवर्तन के लिए आए हैं। उन्होंने कहा कि अगले तीन साल में हिमाचल की किस्मत बदल जाएगी और 2027 तक प्रदेश को आत्मनिर्भर बना दिया जाएगा। जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम ने पिछली जयराम सरकार पर कई हमले किए और जयराम सरकार को भ्रष्ट बताया।

कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आते ही भ्रष्टाचार और अवैध कारोबार करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने प्रदेश पर कर्ज का बोझ डाल दिया है। राज्य में हर व्यक्ति पर 1 लाख 2 हजार रुपये का कर्ज है। उन्होंने कहा कि राज्य पर 75 हजार करोड़ रुपये का कर्ज है। राज्य सरकार ने राज्य के संसाधनों से आय बढ़ाने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में महिलाओं और किसानों के कल्याण के लिए योजनाएं लायी जा रही हैं। राज्य सरकार ने चुनाव में जनता से किये गये 10 वादों में से तीन को पूरा किया है, जबकि शेष को भी जल्द पूरा कर लिया जाएगा।

ये भी पढ़ें..Himachal Pradesh: Shimla में फूड कार्निवाल की शुरुआत, जल्द बनेगा हिमाचल हाट

जलशक्ति विभाग में ही 10 हजार नौकरियां दी जाएंगी, जबकि 2061 वन मित्र रखे जायेंगे. 7 हजार लेक्चरर, टीजीटी, शास्त्री बैचवाइज भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। 1200 स्पेशल कमांडो की भर्ती की जा रही है, जिसमें 30 फीसदी पद महिला वर्ग के लिए आरक्षित किए गए हैं। सीएम ने कहा कि राज्य में बरसात के दौरान आई आपदा से 12 हजार करोड़ रुपये का नुकसान हुआ, लेकिन केंद्र से कोई मदद नहीं मिली. राज्य सरकार ने आपदा से निपटने के लिए 4500 करोड़ रुपये का पैकेज दिया। राज्य में 16 हजार कच्चे और पक्के मकान क्षतिग्रस्त हो गये, जिनमें से 4000 मकान पूरी तरह ढह गये। जनसभा को उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्रिहोत्री, विधायक देवेन्द्र भुट्टो, सुदर्शन बब्लू, चैतन्य शर्मा, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष सतपाल रायजादा ने भी संबोधित किया।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)