spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeप्रदेशहिमाचल प्रदेशHimachal Pradesh: अपने ही गढ़ में विरासत की जंग हार गए बुशहर...

Himachal Pradesh: अपने ही गढ़ में विरासत की जंग हार गए बुशहर के राजा

Himachal Pradesh : सिनेमा के पर्दे पर राजनेत्रियों के किरदार अदा करने वाली सिने अभिनेत्री एवं मंडी की बेटी सियासत की जमीन पर भी जीत का परचम फहराया है। बॉलीवुड की क्वीन के नाम से मशहूर कंगना ने बुशहर रियासत के राजा विक्रमादित्य को विरासत की जंग में पराजित कर दिया। अठाहरवीं लोकसभा के लिए हुए इस चुनाव में भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत ने 5,37022 मत प्राप्त किए जबकि कांग्रेस के उ मीदवार लोकनिर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने 462267 मत प्राप्त किए । जिसके चलते वे कंगना से 74755 मतों के अंतर से चुनाव हार गए।

बीजेपी ने तीसरी बार दोहराया इतिहास

हालांकि, भाजपा ने प्रदेश की चारों लोकसभा सीटों पर भगवा परचम फहराकर इतिहास को तीसरी बार दोहराया है। इसके बावजूद मंडी के चुनावी मैदान कंगना के आने और कंगना के विवादित बयानों से प्रदेश की सबसे बड़ी संसदीय सीट देश भर में हॉट सीट बन गई थी। मंडी संसदीय सीट अपने आप में कांग्रेस की परंपरागत सीट मानी जाती रही है। लोकसभा उपचुनाव में भी यह सीट कांग्रेस ने जीती थी। कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह यहां से उस समय सांसद बनी थी। जब प्रदेश में जयराम सरकार और केंद्र में मोदी सरकार मौजूद थी।

यह भी पढ़ेंः-यूपी में दलित राजनीति में बड़ा बदलाव, बसपा डूबी, भीम आर्मी का हुआ उदय

तीसरी महिला सांसद बनीं कंगना

मंडी संसदीय सीट बीते बीस चुनावों में कांग्रेस चौदह बार और भाजपा पांच बार तथा जनता पार्टी एक बार जीत का परचम फहरा चुकी है। अब कंगना की जीत से भाजपा ने जहां जीत का छक्का लगाया है। वहीं पर कंगना मंडी की 21वीं सांसद बन गई है। यही नहीं राजकुमारी अमृत कौर और प्रतिभा सिंह के बाद कंगना तीसरी महिला सांसद बन गई, जबकि भाजपा की ओर से पहली महिला सांसद बनने का गौरव कंगना ने हासिल किया है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें