HP Election 2022: हिमाचल में बज गया चुनावी बिगुल, चुनाव की तारीखों का हुआ ऐलान

31

शिमलाः हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज गया है। चुनाव आयोग हिमाचल प्रदेश में विधानसभा की तारीख का ऐलान कर दिया है। प्रदेश में एक ही चरण में मतदान होगा। हिमाचल विधानसभा की 68 सीटों के लिए 12 नवम्बर को वोट डाले जाएंगे और 8 दिसम्बर को नतीजे आएंगे। नामांकन करने की आखिरी तारीख 25 अक्टूबर है और 29 अक्टूबर तक नाम वावस ले सकते हैं। चुनाव के लिए अधिसूचना 17 अक्टूबर को जारी होगी।

ये भी पढ़ें..CM गहलोत ने तोड़ा प्रोटोकॉल, कांग्रेस की गाइडलाइन के खिलाफ जाकर मांगे खड़गे के लिए वोट, मचा बवाल

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने विधानसभा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा यहां विज्ञान भवन में संवाददाता सम्मेलन में की। इस मौके पर चुनाव आयुक्त अनूप चंद्र पांडेय भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में एक चरण में मतदान होगा। 17 अक्टूबर को अधिसूचना जारी की जाएगी। 25 अक्टूबर तक नामांकन पत्र भरे जा सकेंगे। इनकी जांच 27 अक्टूबर को होगी। 29 अक्टूबर तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। मतदान 12 नवंबर को होगा। चुनाव नतीजा आठ दिसंबर को आएगा।

गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश विधानसभा का कार्यकाल 08 जनवरी 2023 को समाप्त हो रहा है। राज्य की 68 विधानसभा सीटों में से 17 अनुसूचित जाति और तीन अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं। राज्य में कुल 55 लाख 07 हजार 261 वोटर हैं। इनमें से 67, 532 सेवा मतदाता और 56,001 दिव्यांग मतदाता हैं। 80 वर्ष के ऊपर के मतदाता 1,22,087 हैं और 100 की उम्र पार कर चुके मतदाता 1,184 हैं। 02 जनवरी से 01 अक्टूबर के बीच 18 वर्ष के होने वाले 43,173 मतदाता हैं।

बता दें कि हिमाचल विधानसभा की 68 सीटों के लिए 2017 में 9 नवम्बर को मतदान हुआ था। जिसमे बीजेपी ने 68 में से 44 सीटों पर जीत दर्ज जयराम ठाकुर को मुख्यमंत्री बनाया था। जबकि कांग्रेस को 21 सीटें मिली थी।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)