22 जनवरी पूरे भारत के लिए होगा ऐतिहासिक दिन, बोले अनुराग ठाकुर

0
4

Himachal Pradesh: केंद्रीय सूचना प्रसारण एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि 22 जनवरी का दिन अयोध्या शहर के साथ-साथ पूरे देश के लिए ऐतिहासिक दिन होने जा रहा है। इस दिन करीब साढ़े चार सौ साल बाद भगवान श्रीराम दोबारा अपनी जन्मभूमि पर विराजमान होने जा रहे हैं।

अनुराग ठाकुर बुधवार को बिलासपुर के अपने एक दिवसीय दौरे पर रवाना होने से पहले कांगड़ा के गग्गल हवाई अड्डे पर मीडिया से अनौपचारिक बात कर रहे थे। 22 जनवरी को अयोध्या नगरी में बनने वाले राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर केंद्रीय मंत्री ठाकुर ने कहा कि साढ़े चार सौ साल बाद भगवान श्री रामचन्द्र जी पुनः अपनी जन्मभूमि पर विराजमान होने जा रहे हैं, इससे पूरे देशवासियों को बहुत गर्व होगा।

कई परिवारों ने इस दिन का किया इंतजार-अनुराग ठाकुर 

साथ ही यह घटना उन राजनीतिक दलों को भी करारा जवाब है जो कहते थे कि राम मंदिर वहीं बनाएंगे लेकिन तारीख नहीं बताते, तो आज उन्हें निमंत्रण के साथ जवाब भी मिल जाता कि 22 जनवरी को भगवान राम मंदिर बनाएंगे उनकी जन्मभूमि अयोध्या में पुनः स्थापित किया जाए। जा रहे हैं। ठाकुर ने कहा कि इस शुभ अवसर को लेकर सैकड़ों लोगों को निमंत्रण भेजा गया है, जिन्हें यह निमंत्रण नहीं मिला है, वे उस दिन अपने घर पर ही भगवान श्री रामचन्द्र की पूजा करें, दीपक जलाकर उनका स्वागत करें।

उन्होंने कहा कि कई परिवारों ने इस दिन के इंतजार में लंबे समय तक संघर्ष किया। कुछ ने तो अपनी जान भी जोखिम में डाल दी। उन्होंने कहा कि वह प्रधानमंत्री मोदी के आभारी हैं, जिन्होंने देश की जनता को इस गौरवशाली क्षण का गवाह बनाया।

यह भी पढ़ें-फ्लाइट कैंसिलेशन और देरी को लेकर नागरिक उड्डयन मंत्रालय गंभीर, जारी की गाइडलाइंस

पिछले 10 वर्षों में भारत पूरी दुनिया के लिए मददगार बना

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि पिछले 10 सालों में भारत की मोदी सरकार पूरी दुनिया के लिए मददगार रही है। कल तक भारत मदद मांगने वालों में था, लेकिन आज मदद देने वालों में शामिल है। चाहे ऑपरेशन गंगा हो या कोई अन्य परिस्थिति, हम हर स्थिति में मददगार साबित हुए हैं। उसी तर्ज पर हम विदेशों में फंसे भारतीयों को हर परिस्थिति में निकालकर सुरक्षित वापस लाने में भी सफल रहे हैं। आज जो जानकारी हमें मिली है, उसके आधार पर हमने उस दिशा में सार्थक कदम आगे बढ़ाया है और जल्द ही इसमें सफलता भी मिलेगी।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)