Himachal Political Crisis: CM सुखविंदर सिंह सुक्खू ने की इस्तीफे की पेशकश, सदन में हंगामा

0
5

Himachal Political Crisis: हिमाचल प्रदेश में सियासी उठापटक के बाद सीएम सुखविंदर सुक्खू ने इस्तीफे की पेशकश कर दी है। राज्यसभा चुनाव के बाद हिमाचल कांग्रेस सरकार पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं।

राज्यसभा चुनाव में भाजपा को वोट देने वाले कांग्रेस के 6 विधायक शिमला लौट आए हैं। वे वोट देने के बाद पंचकूला चले गए थे। शिमला लौटे कांग्रेस विधायकों ने कहा कि अब वे भाजपा के साथ हैं। वहीं, निर्दलीय विधायकों ने भी सरकार का साथ छोड़ दिया है। इसके बाद आशंका जताई जा रही थी कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं।

बुधवार को विक्रमादित्य सिंह ने कैबिनेट से इस्तीफा देकर सुक्खू सरकार को बड़ा झटका दिया है। वहीं, हिमाचल के सियासी उठापटक पर कांग्रेस आलाकमान की नजर है। प्रियंका गांधी ने मल्लिकार्जुन खड़गे से इस मामले में चर्चा की है, वहीं कांग्रेस के विधायक भी प्रियंका से संपर्क में हैं।

यह भी पढ़ेंः-Himachal Pradesh: जयराम ठाकुर समेत BJP के 15 विधायक निलंबित, विधानसभा की कार्यवाही स्थगित

विधायकों की तबीयत बिगड़ी

वहीं, विधानसभा से निलंबित किए गए भाजपा के 15 विधायकों ने विधानसभा के बाहर धरना देना शुरू कर दिया है। कहा जा रहा है कि कुछ विधायकों की तबीयत बिगड़ गई है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)