एक हफ्ते में तीसरी बार कैबिनेट बैठक बुलायेगी हिमाचल सरकार, कई अहम फैसलों पर लग सकती है मुहर

30

sukhu-cm

शिमला: हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सुखविंदर सिंह सूक्खू सरकार ने एक सप्ताह के अंदर तीसरी बार कैबिनेट की बैठक बुलाई है। यह बैठक छह मार्च को दोपहर दो बजे राज्य सचिवालय में रखी गई है। इससे पहले एक मार्च और तीन मार्च को कैबिनेट बैठक हुई थी। अब दो दिन बाद फिर से बैठक बुलाई गई है। इसमें महत्वपूर्ण फैसले लिए जा सकते हैं।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में राज्य की आबकारी नीति पर मुहर लगने के आसार हैं। इसके अलावा कांग्रेस की गारंटियों और बजट सत्र में लाये जाने विधेयकों पर भी चर्चा होगी। हिमाचल विधानसभा का बजट सत्र 14 मार्च से शुरू हो रहा है। मुख्यमंत्री 17 मार्च को वितीय वर्ष 2023-24 का बजट पेश करेंगे।

ये भी पढ़ें..कृषि मंत्री का ऐलान, बर्ड फ्लू से मरी मुर्गियों के लिए…

उल्लेखनीय है कि पिछली दो कैबिनेट बैठकों में सुक्खू सरकार ने लोकसेवा आयोग को कानूनी दायरे में लाने, ओल्ड पेंशन स्कीम को अमलीजामा पहनाने के लिए सरकारी कर्मचारियों का पहली अप्रैल से एनपीएस में अंशदान पर रोक और 700 से अधिक आशावर्करों की भर्ती जैसे अहम निर्णय लिए हैं।\

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)