Himachal को सिंचाई परियोजनाओं के लिए 145 करोड़ की मिली सौगातः अनुराग ठाकुर

5

शिमला (Himachal Pradesh): केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण तथा युवा एवं खेल मामलों के मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने नई दिल्ली में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से मुलाकात की। अनुराग ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश की 14 लघु सिंचाई परियोजनाओं और राष्ट्रीय जल विज्ञान परियोजना के लिए क्रमशः 141.76 करोड़ रुपये और 221.78 लाख रुपये की मंजूरी देने के लिए प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और गजेंद्र शेखावत को धन्यवाद दिया।

अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमेशा हिमाचल को अपना दूसरा घर माना है, देवभूमि के हितों की चिंता की है और सौगातें देने में कभी कोई कसर नहीं छोड़ी है। केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने हिमाचल प्रदेश की 14 लघु सिंचाई परियोजनाओं और राष्ट्रीय जल विज्ञान परियोजना के लिए (वित्त वर्ष 2023-24) क्रमशः 141.76 करोड़ रुपये और 221.78 लाख रुपये मंजूर किए हैं।

ये भी पढ़ें..Una: माता चिंतपूर्णी मंदिर में लगेगा नववर्ष मेला, इन चीजों पर रहेगा प्रतिबंध

अनुराग ठाकुर ने कहा कि सिंचाई परियोजनाओं और बाढ़ प्रबंधन के तरीकों के बारे में बीजेपी सरकार का काम बोलता है। इस बाढ़ में भी भाजपा शासनकाल में हुए ‘स्वान चैनलाइजेशन’ से एक बड़ा खतरा टल गया है। स्वान नदी को कभी ‘दुःख की नदी’ कहा जाता था। यहां बाढ़ के कारण करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ था. 1988 में कई पुल बह गये।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)