spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeफीचर्डBJP की डबल इंजन सरकार ने भ्रष्टाचार और महंगाई को दिया बढ़ावा:...

BJP की डबल इंजन सरकार ने भ्रष्टाचार और महंगाई को दिया बढ़ावा: कांग्रेस

शिमलाः हिमाचल की प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा है कि भाजपा की डबल इंजन केंद्र और राज्य सरकारों ने केवल भ्रष्टाचार, महंगाई और बेरोजगारी को बढ़ावा दिया है, जिससे आम आदमी का जीवन मुश्किल हो गया है। दरअसल, कांग्रेस नेता और पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह के गृहनगर रामपुर बुशहर में सोमवार को एक ‘मेगा’ महिला सम्मेलन आयोजित किया। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने अपने भाषण में यह टिप्पणी की।

ये भी पढ़ें..SUV और ट्रक में भीषण भिडंत, एक ही परिवार के आठ लोगों की मौत, मातम में बदली शादी की खुशियां

कांग्रेस नेता ने महिलाओं से अपने क्षेत्रों के विकास के लिए राजनीति में शामिल होने के लिए कहा। हजारों महिलाओं की उपस्थिति के साथ, कांग्रेस के राज्य प्रमुख ने क्षेत्र में पार्टी की राजनीतिक ताकत का प्रदर्शन किया। इस मौके पर प्रतिभा सिंह ने महिला पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को भी सम्मानित किया। उन्होंने महिला कार्यकर्ताओं को 20 हजार रुपये की राशि देकर सम्मानित किया।

सिंह ने कहा कि हिमाचल सरकार रामपुर क्षेत्र के विकास की अनदेखी कर रही है और पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के कार्यकाल में शुरू की गई परियोजनाएं ठप पड़ी हैं। लोग वीरभद्र सिंह के समय के कार्यो को कभी नहीं भूल सकते। समारोह में कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, शिमला ग्रामीण विधायक विक्रमादित्य सिंह, रामपुर विधायक नंद लाल, रोहड़ू विधायक मोहन लाल ब्रक्टा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल भी मौजूद रहे।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें