देश

हिमाचलः मनाली में कड़ाके की ठंड, केलांग में माइनस 3 डिग्री पहुंचा पारा

शिमलाः हिमाचल प्रदेश में शुष्क मौसम के बीच सुबह व रात कड़ाके की ठंड पड़ रही है। पर्वतीय क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु के नीचे व आसपास दर्ज किया जा रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र, शिमला के अनुसार प्रदेश में 24 नवंबर तक बारिश या बर्फबारी के कोई आसार नहीं हैं तथा मौसम शुष्क बने रहने से न्यूनतम तापमान में और गिरावट आ सकती है। लाहौल-स्पीति जिला सहित राज्य के अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में ठंड के प्रकोप से प्राकृतिक जल स्त्रोतों का पानी जमना शुरू हो गया है।

ये भी पढ़ें..1984 सिख दंगों के पीड़ितों को 37 साल बाद भी इंसाफ का इंतजार

लाहौल-स्पीति के मुख्यालय केलांग में बीती रात न्यूनतम तापमान -3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और यह राज्य का सबसे ठंडा स्थल रहा। किन्नौर के कल्पा में न्यूनतम तापमान 0.4 डिग्री सेल्सियस, सियोबाग में 1.4 डिग्री सेल्सियस, विख्यात पर्यटन स्थल मनाली में 3 डिग्री सेल्सियस, भुंतर में 3.6 डिग्री सेल्सियस, चम्बा में 4.5 डिग्री सेल्सियस, सोलन में 5.2 डिग्री सेल्सियस, सराहन में 6 डिग्री सेल्सियस, कुफरी में 6.2 डिग्री सेल्सियस, कांगड़ा में 7.4 डिग्री सेल्सियस, पालमपुर में 7.5डिग्री सेल्सियस, ऊना में 8.4 डिग्री सेल्सियस, शिमला व डलहौजी में 9-9 डिग्री सेल्सियस, पांवटा साहिब में 9.5 डिग्री सेल्सियस और जुब्बड़हट्टी में 10.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर  पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…)